खेलडेस्क। आईपीएल के बाद एकमात्र चैरिटी वर्ल्ड इलेवन टीम में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान भी जुड़ गए है आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इस एकमात्र टी20 मैच में शामिल किया गया है।
2017 में आये इरमा तूफान और मारिया द्वारा क्षतिग्रस्त कैरीबियाई धरती पर पूर्ण रूप से नवीनीकरण नवीनीकरण के लिए धन जुटाने में यह मदद करेगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को विश्व इलेवन टीम की कमान सौपी गयी है। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इऑन मॉर्गन अंगुली में फ्रैक्चर की वजह से इस मैच से बाहर हो गए है।
वर्ल्ड इलेवन टीम में अफरीदी, उनके साथी शोएब मलिक और श्रीलंका टी20 के कप्तान थिसारा परेरा जैसे दिग्गज इस टीम में शामिल है। इसके अफगानी लेग स्पिनर रशीद खान और बांग्लादेश के आल राउंडर शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल भी इस टीम में शामिल है और इसके बाद भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और न्यूज़ीलैण्ड की और से ल्यूक रोंकी और मिशेल मैकक्लेनाघन इस टीम में शामिल है। \
संभावित एकादश :
आईसीसी विश्व इलेवन: शाहिद अफरीदी (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सैम कुरान, तमीम इकबाल, टायलल मिल्स, दिनेश कार्तिक , रशीद खान, संदीप लमिचहेन, मिशेल मैकक्लेनाघन, शोएब मलिक, थिसारा परेरा, ल्यूक रोन्ची , आदिल रशीद।
वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), सैमुअल बद्री, रायद एमिट, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, इविन लुईस, एशले नर्स, केमो पॉल, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदिन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, मार्लन सैमुअल्स, केसर विलियम्स।