Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लड़की ने पूछा सर कैसे मारते हो इतने लम्बे-लम्बे शॉट, धोनी ने दिया ऐसा जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

आईपीएल का यह सत्र काफी अच्छा चल रहा है. इसके हर मैच में कुछ नया रोमांच देखने को मिलता है. साथ ही खेल के साथ खिलाड़ी मस्ती करते भी नजर आते हैं. साथ ही अपनी मस्ती की विडियो और फोटो अपने फैन्स तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा अभी लेते हैं.

चेन्नई ने बरकरार रखी है टॉप थ्री में जगह

इसी के साथ ही टीम की बात करें तो जैसे-जैसे आईपीएल बढ़ रहा है सभी टीमें अपना रंग दिखा रही हैं. अभी तक ज्यादातर मैच में हारने वाली टीम जीतती दिख रही हैं. वहीं पॉइंट टेबल की बात करें तो इस समय सबसे उपर सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चल रही हैं. अंजाम तो यह है कि दोनों टीमों के कप्तान एबी डीविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी की जाने लगी है.

इसी के साथ ही निजी तौर पर देखा जाए तो धोनी का प्रदर्शन काफी शानदार साबित हो रहा है. इसी के साथ उनकी टीम भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 10 में से 7 मैच जीत कर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है. साथ ही आगे खेले जाने वाले मैच में भी टीम के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही हैं.

धोनी प्रमोशनल इवेंट में हुए शामिल 

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने स्पोंसर गल्फ इंडियन आयल के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुई. जिसमें टीम के कप्तान धोनी से उनकी निजी जिंदगी और क्रिकेट के करियर को लेकर कई सवाल पूछे गए. हम सभी जानते हैं धोनी काफी शांत स्वाभाव के हैं वह जल्दी अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों का खुलासा नहीं करते हैं, पर इस इवेंट में धोनी ने अपने फैन्स को निराश नहीं होने दिया.

धोनी ने दिया मजेदार जवाब

धोनी के एक फैन ने उनके शॉट्स को लेकर उनसे पुछा कि, सर आप इतने लम्बे-लम्बे शॉट्स कैसे मारते हैं. इस पर हंसते हुए धोनी ने मजाकिया अंदाज में इस सवाल का जवाब दिया, “आंख बंद करो, बल्ला उपर करो, भगवान का नाम लो और मार दो.”  धोनी का यह विडियो सोशल मीडिया साइट्स पर काफी वायरल हो रहा है.

 

The post लड़की ने पूछा सर कैसे मारते हो इतने लम्बे-लम्बे शॉट, धोनी ने दिया ऐसा जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.