आईपीएल के खत्म होने से पहले रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के फैन्स को दो बुरी खबरों का सामना करना पड़ा. पहली तो यह की पसंदीदा उनकी टीम आईपीएल से बाहर हो गयी. दूसरी यह कि टीम के आईपीएल से बाहर होते ही एबी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उनके इस फैसले ने सभी को चौंका कर रख दिया है. 2019 विश्वकप में उन्हें खेलते देखने की इच्छा पर पानी फिर गया है.
डिविलियर्स ने लिया संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. दक्षिण अफ्रीका ही नहीं, विश्व क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
क्रिकेट को अलविदा कहने का सही वक्त है

टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर 8765 रन दर्ज हैं. वनडे में उन्होंने 9577 और टी20 इंटरनेशनल में 1672 रन बनाए हैं.संन्यास की घोषणा करते हुए 34 वर्षीय खिलाड़ी ने बुधवार को कहा, “मैंने तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की फैसला किया है. मुझे लगता है कि क्रिकेट को अलविदा कहने का यह सही वक्त है.”
शॉट लगाने वाले बल्लेबाज की है छवि

डिविलियर्स की छवि विकेट के हर कोने में शॉट लगाने वाले बल्लेबाज की थी. शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट में वे इस अंदाज में बल्लेबाजी करते थे, कि विपक्षी कप्तान को उनके खिलाफ फील्डिंग लगाना मुश्किल होता था. क्रिकेट के कठिन से कठिन शॉट को डिविलियर्स इतनी सहजता से खेलते थे, कि हर कोई वाह-वाह कर उठता था. डिविलियर्स ने अपने खेल कौशल की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ही नहीं, दुनियाभर में प्रशंसक बनाए.
गिलक्रिस्ट कर रहे हैं सराहना

इसी के साथ ही कुछ नामी खिलाड़ी डिविलियर्स के इस फैसले की सराहना भी कर रहे हैं. इन्ही में से एक हैं ऑस्ट्रेलिया के उत्साही और निडर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट, उन्होंने इतना साहसपूर्ण निर्णय लेने के लिए दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी की सराहना की. डिविलियर्स ने जब यह निर्णय लिया तब पूरी दुनिया उनके खिलाफ थी.
एडम गिलक्रिस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट से डिविलियर्स के लिए ट्वीट किया, “हमेशा की तरह ही उत्तम समय, बधाई हो. मैं आपके और आपके परिवार के लिए बहुत खुश हूँ.”
@ABdeVilliers17 Exquisite timing as usual. Congratulations, so happy for you and your family. Respect
— Adam Gilchrist (@gilly381) May 23, 2018
The post दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक गिलक्रिस्ट ने डिविलियर्स के अचानक सन्यास पर कही दी ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.
