टीम इंडिया के दो क्रिकेट दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जब भी मैदान में उतरते थे तो धमाल मचा देते थे. तो वहीं दोनों दिग्गज खिलाड़ी जब भी मैदान में आते थे धमाल मचा देते और मैदान में बैठे दर्शक गदगद हो उठते थे. तो वहीं हाल ही में सचिन तेंदुलकर एक इंटरव्यू में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने काफी धमाकेदार अंदाज में सहवाग की लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प सीक्रेट का खुलासा किया.

गौरतलब है कि, सचिन तेंदुलकर क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम हैं जिनको खेलते देखकर और उनके गुण सीखकर युवा खिलाड़ी मैदान में आज भी दम भरते हैं. तो वहीं आज भले ही सचिन मैदान में नजर नहीं आते हैं लेकिन वह खिलाड़ियों को हमेशा प्रोतासाहन और दिशा निर्देश रहते हैं. वहीं सहवाग भी अपने टीम के खिलाड़ियों को सलाह देते हैं और उनको ट्रेंड करते हैं.
बता दें कि, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग दोनों आईपीएल में व्यस्त हैं तो इसी बीच सचिन ने सहवाग के कुछ चौंकाने वाले सीक्रेट्स से पर्दा उठाया है.

सचिन तेंदुलकर बताते हैं कि, वीरू पाजी को वह दादी बुलाते थे. गौरतलब है कि, वीरेंद्र सहवाग को दादी का निकनेम मिला हुआ है, लेकिन उसके साथ ही सचिन उनको दूसरे नाम से पुकारते थे. साथ ही सचिन बताते हैं एक बार उन्होंने सहवाग को उठाने के लिए पूरे रूम में पानी भर दिया था. वहीं सचिन कहते हैं कि, सहवाग एक ऐसी खिलाड़ी थे जो लोगों की आकांक्षाओं से परे जाकर बल्लेबाजी करते थे. जब सभी को लगता था वीरू नहीं मारेगा तब उस दिन वो जरुरु विस्फोटक पारी खेलते थे.

सचिन तेंदुलकर ने बताया कि, वीरू पाजी कहते थे जब हर किसी को लग रहा हो कि तुम नहीं खेल पाओगे उस वक्त अपना धाकड़ अंदाज दिखाने का एक अलग ही मजा होता है.
ऐसा कई मौकों पर देखा गया है और हर बार वह धमाकेदार अंदाज में नजर आते थे. आपको बता दें कि, यह सभी बातें सचिन ने गौरव कपूर के साथ ब्रेकफास्ट विथ चैम्पियंस शो में कही हैं.
प्रीटी जिंटा के साथ विवाद में घिरे है सहवाग
आपको बता दे कि इस समय वीरेंद्र सहवाग किंग्स XI पंजाब की मालकिन प्रीटी जिंटा के साथ कठोर शब्दों में वार्तालाप की वजह से घिरे हुए है. वीरेंद्र सहवाग और प्रीटी जिंटा के बीच अश्विन को तीसरे नम्बर पर भेजने को लेकर बहस हो गयी. अश्विन को वीरेंद्र सहवाग ने तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था, लेकिन अश्विन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे.
राजस्थान से मिली हार के बाद प्रीटी जिंटा इस बात को लेकर वीरेंद्र सहवाग से लड़ बैठी, जिसके बाद अब वीरेंद्र सहवाग ने प्रीटी जिंटा और दुसरे मालिको को ये संदेश भेज दिया है, कि वो एक्टिंग वाले नखरे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. और ऐसा अगली बार हुआ तो वो टीम का मेंटोर पद छोड़ टीम से अपना नाता तोड़ लेंगे.
The post प्रीटी जिंटा और सहवाग विवाद के बीच सचिन ने खोला वीरू का राज, कहा मैदान पर ऐसी हरकत करते थे वीरू पाजी appeared first on SportzWiki Hindi.