कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर का विवादों से पुराना नाता है। थरूर हमेशा ही विवादित बयान देते रहते हैं। लेकिन वो बयान राजनीतिक परिपेक्ष्य में होते हैं। हालांकि इस बार उनके निशाने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली आ गए। थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए भारतीय कप्तान विराट कोहली पर तंज कसा है।
वहीं बीसीसीआई ने भी बिना समय गंवाए हुए शशि थरूर को करारा जवाब दिया है। शशि थरूर ने कोहली के काउंटी क्रिकेट में भाग लेने को लेकर तंज कसा है।
काउंटी क्रिकेट में भाग लेंगे कोहली

विराट कोहली आईपीएल के बाद काउंटी क्रिकेट में भाग लेने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर होंगे। इसके लिए उन्होंने सरे की टीम से करार भी किया है। हालांकि उनके इस फैसले का राजनीतिककरण भी हो गया है। विराट कोहली काउंटी क्रिकेट में खेलने की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।
बता दें कि भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 14 जून से 18 जूक तक एक टेस्ट मैच बेंगलोर एम.चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शशि थरूर ने कोहली के इसी फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्या कोहली के लिए देश से ज्यादा काउंटी क्रिकेट खेलना जरूरी है?
शशि थरूर ने कोहली की भूमिका पर उठाए सवाल

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने विराट कोहली की भूमिका पर अपने ट्वीट के जरिए सवाल खड़े किए। ट्वीट करत हुए थरूर ने लिखा कि,
”बीसीसीआई ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। विराट कोहली आईपीएल को काउंटी क्रिकेट से आगे रखते हैं और काउंटी क्रिकेट को देश की कप्तानी से ज्यादा महत्व देते हैं। वाह”
So @BCCI makes its priorities clear: @imVkohli can put IPL ahead of county cricket but county cricket ahead of leading India in a Test match. Woah! @Ram_Guha @cricketwallah https://t.co/yyi1vZIzwn
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 9, 2018
थरूर को मिला बीसीसीसीआई से जवाब

हालांकि समय रहते हुए बीसीसीआई भी कोहली के बचाव में उतर आई। बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी ने दिया। कल तक कोहली के काउंटी में खेलने के फैसले विराध में रहे बीसीसीआई ने भी अपने सुर कोहली के साथ मिला लिए हैं। अमिताभ चौधरी ने शशि थरूर को जवाब देते हुए कहा कि,
”हम अफगानिस्तान के साथ होने जा रही टेस्ट मैच श्रृंखला को भी उतना ही महत्व दे रहे हैं। जितना जून 1932 में लॉडर्स में हुई टेस्ट श्रृंखला को दिया था। वह बेहद जोशीला खिलाड़ी है। इसके बावजूद ये कहना कि काउंटी क्रिकेट के लिए घरेलू टीम के नियमित कप्तान को न खिलाना, किसी भी तरह से विपक्षी टीम का अपमान नहीं है। किसी भी काम को उसकी नीयत से देखा और आंका जाना चाहिए।”
The post कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने विराट कोहली के काउंटी खेलने पर कसा तंज,तो बीसीसीआई ने दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.