Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली डेयरडेविल्स की आखिरी उम्मीद वाले मैच से पहले जाने कैसा होगा मौसम का हाल

आज आईपीएल का 42वां मैच खेला जाना है। आईपीएक का यह मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज का मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच में दिल्ली के लिए जीत के अलावा दूसरा कोई विकल्प मौजूद नहीं है। आज के इस मैच से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो ही चुकी है, लेकिन फिर भी अगर उनके पास कोई भी चांस है तो उन्हें आज का मैच जीतना ही होगा। ऐसे में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आज के मैच में जीतने के लिए अपना 200 प्रतिशत प्रदर्शन करेगी।

ऐसे में दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज के इस बड़े मुकाबले से पहले दिल्ली के मौसम का हाल जानना भी जरूरी है:- 

मैच के दौरान नहीं होगी बारिश

दिल्ली में आज का दिन काफी गर्म रहेगा लेकिन आसमान में हल्के बादल भी छाएं रहेंगे। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 और न्यूतम 24 डिग्री रहेगा। वहीं मैच के वक्त का तापमान करीब 36 डिग्री से 32 डिग्री तक रहेगा। हालांकि रात में मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली को चाहिए दर्शकों का साथ

लिहाजा दिल्ली के दर्शक अपनी टीम की आखिरी उम्मीद को बिना किसी रूकावट के देख सकते हैं। दिल्ली वालों के लिए आज का मैच देखना काफी जरूरी है, क्योंकि कहीं ना कहीं दिल्ली डेयरडेविल्स को आज अपने दर्शकों को ज्यादा प्रोत्साहन और भरोसे की काफी जरूरत हैं।

दिल्ली की टीम अभी तक टूर्नामेंट में 10 मैचों में 3 जीत और 7 हार के साथ 6 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है। ऐसे में यहां से अगर वो अपने सभी 4 मैच जीतते भी हैं तो उनके कुल 14 अंक ही होंगे जो प्लेऑफ में जाने के लिए काफी नहीं है।

The post दिल्ली डेयरडेविल्स की आखिरी उम्मीद वाले मैच से पहले जाने कैसा होगा मौसम का हाल appeared first on SportzWiki Hindi.