Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेम्बेले के दो गोल से बार्सिलोना जीता

बार्सिलोना
ओसमेन डेम्बेले के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने विलारीयाल को 5-1 से हराकर ला लीगा में अपने पहले अजेय सत्र की ओर मजूबत कदम बढ़ाए। रियाल मैड्रिड को हालांकि फरवरी के बाद लीग में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा जब उसे सेविला ने 3-2 से शिकस्त दी। फिलिप कोटिन्हो और पोलिन्हो ने पहले 16 मिनट में दो गोल दागकर कैंप नाउ में बार्सिलोना को 2-0 से आगे किया।

लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ से पूर्व एक और दाग दागकर टीम की बढ़त को 3-0 तक पहुंचाया। दूसरे हाफ में हालांकि डेम्बेले छाए रहे जिन्होंने दो गोल दागे। विलारीयाल की ओर से एकमात्र गोल निकोल सेनसोन ने किया। इस जीत के साथ बार्सिलोना की टीम ने दूसरे स्थान पर मौजूद एटेलिटको मैड्रिड पर 15 अंक की बढ़त बना ली है। विलारीयाल छठे स्थान पर है।