Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डीविल्लियर्स के सन्यांस लेने के बाद अनुष्का ने दिया ये "इमोशनल मैसेज"

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविल्लियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी तक सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन उन्होंने बुधवार शाम को अचानक सन्यांस की घोषणा करके सभी क्रिकेट प्रेमियों को चौका दिया। एबी के दक्षिण अफ्रीका के अलावा भारत में भी खूब प्रशंसक है। आज भी गेंदबाजों को डी विल्लियर्स के सामने गेंदबाजी करने से डर लगता है इसी दौरान उनके सन्यांस को लेकर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उनके लिए एक सोशल मीडिया के माध्यम से एक इमोशनल मैसेज ट्वीट किया है।

अनुष्का ने ट्वीट करते हुए कहा है कि "जीवन में, हम दूसरों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए क्या करते हैं, जो हम अपने लिए पूरा करते हैं आप इस तरह की कृपा और ईमानदारी के साथ खूबसूरती से और हमेशा दोनों काम करने में कामयाब रहे हैं। आपको और डेनियल को एक धन्य, खुशहाल जीवन की शुभकामनाये। एबी ने इससे पहले अपने सन्यास के बारे में कहा कि "मेरे पास यही सही समय था और ईमानदार होने के लिए मैं अब थक गया हूं। यह एक कठिन निर्णय है, मैंने इसके बारे में लंबे और कठिन विचार किया और मैं अब सभ्य क्रिकेट खेलने के दौरान सेवानिवृत्त होना चाहता था। शानदार श्रृंखला के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की गई, अब सही यही लगता है एक नया कदम उठाने का समय।

एबी ने आगे बताया कि "मेरे लिए यह चुनना सही नहीं होगा कि कहां और कब और किस प्रारूप में मैं प्रोटियाज के लिए खेलता हूं। मैं हमेशा अपने साथियों के लिए आभारी रहूंगा, मेरे कोच और इन सभी वर्षों में उनके समर्थन के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को धन्यवाद।