Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केकेआर के घर में हल्ला बोलने को तैयार राजस्थान रायल्स के शेर

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार को कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इडन गार्डन में खेला जाएगा। आज खेले जाने वाला ये मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। जो टीम आज के मुकाबले में हारेगी उस टीम का आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा और वह टूर्नामेंट की इस स्टेज पर आकर बाहर हो जाएगी।

नौकरी देने के बहाने से पहले बुलाया लॉज में और फिर...

इसलिए जहां केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक की टीम इस मैच को जीतने के लिए पूरे दम-खम के साथ मैदान पर उतरेगी तो वहीं अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स भी इस मैच को जीतने में अपना पूरा दम दिखाएंगी। दोनों ही टीमें आईपीएल के इस स्टेज पर उतार चढ़ाव के दौर से निकालते हुए प्लेऑफ में जगह बना पाई है।

हाथों में हाथ डाले घूमते हुए नजर आया ये नया नवेला कपल!

हालांकि इस टूर्नामेंट को देखते हुए केकेआर का पलड़ा राजस्थान पर भारी नजर आ रहा है। इससे पहले दोनों टीमें इस सीजन में दो बार आमने-सामने हो चुकी है जिसमें केकेआर ने दोनों बार बाजी अपने नाम की है। लेकिन फिर भी केकेआर को राजस्थान रॉयल्स को कमजोर नहीं समझना चाहिए जिन्होंने लीग चरण के आखरी मुकाबले में स्टार बल्लेबाजों से सजी विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर प्ले ऑफ में अपनी जगह बनाई है।

पहले युवती से की दोस्ती ओर फिर खींची उसकी अश्लील फोटा और उसके बाद...

वहीं राजस्थान को भी केकेआर के खिलाफ खेले गए अपने पिछले दो मैचों में की गई गलतियों को न दौहरते हुए इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हालांकि आज के मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बाद भी पता चल सकेगा कि रिजल्ट किस टीम के हक में जाता है, लेकिन एक बात तो तय है कि इस मैच में दर्शकों को पूरा रोमांच देखने को मिलेगा।