Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज के मैच में सुरेश रैना पर होगी सबकी निगाहें, कर सकते हैं ये बड़ा कारनामा

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां किसी भी टीम से एक भी गलती होती है तो उसका इस खिताब जीतने का सपना टूट सकता है। हालांकि पहले क्वालिफायर मुकाबले को हारने वाली टीम को दो मौके मिलेंगे लेकिन बाद वाली टीमों को सिर्फ एक ही मौका मिलेगा। इस सीजन का पहला क्वालिफायर मुकाबला मंगलवार इस सीजन की दो दिग्गज टीमों सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मंगलवार को होने वाले पहले क्वालिफायर मुकाबले में जो टीम जीतेगी वह सीधे फायनल में पहुंच जाएगी।

पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर की हत्या और फिर खुद ने ही किया ये...

वहीं जो टीम आज के मुकाबले में हारेगी उसे दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में नंबर तीन पर रहने वाले टीम के खिलाफ मैच खेलना पड़ेगा। देखा जाए तो आज का पहला क्वानिफायर मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है और दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। लेकिन इन दो टीमों में से एक टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसके लिए आज का मैच कुछ खास होगा और आज के मैच में उनके प्रशंसकों की नजर उन पर रहेगी।

हिस्ट्रीशीटर को जिम में मिली ऐसी खौफनाक मौत

ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सुरेश रैना है, जी हां। मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले में सुरेश रैना के पास विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोडऩे का मौका होगा। विराट इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 4,948 रन बनाए हैं। वहीं सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल में 4931 रन बनाए है। देखा जाए तो सुरेश रैना अभी सिर्फ विराट कोहली से सुरेश रैना इस मामले में उनसे 17 रन ही पीछे हैं। सुरेश रैना आज के मैच में ये मुकाम हांसिल कर सकते हैं।

राजस्थान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी केकेआर

विराट कोहली की टीम पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है लिहाजा विराट कोहली अब अगले सीजन में ही आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। वहीं सुरेश रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स अभी इस टूर्नामेंट में कम से कम दो मैच जरूर खेलेगी। इन दोनों मैचों में ही सुरेश रैना के पास विराट से आगे निकलने का मौका होगा। अगर सुरेश रैना विराट कोहली से आगे निकल जाते है तो वो एक बार फिर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और कोहली को पीछे छोड़ते हुए वह नंबर वन पर पहुंच जाएंगे।