Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्ले ऑफ में पहुंचने के साथ ही धोनी ने बता दिया अपने सन्यास का समय, इस सत्र ले लेंगे सन्यास

चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल का 56वां मुकाबला खेला गया। हो चुके इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब को मिली हार के बाद यह टीम अब प्ले आॅफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है। हालांकि दूसरी तरफ पाइंट टेबल में चेन्नई की टीम अपने दूसरे नंबर के पायदान को बरकरार रखा।

इस वजह से हम बन रहे चैंपियन

इसी बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने मैच के बाद दिए गए इंटरव्यू में कहा कि,

“यह मैच काफी शानदार रहा। हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी है,जो इस गेम को अच्छी तरीके से समझते हैं। ऐसे में कप्तान का काम आसान हो जाता है। अगर आपके पास अच्छी टीम नहीं होती तो काफी मुश्किले होती है। हम खिलाड़ियों को जोड़ते रहे और वे प्रदर्शन करते रहे।”

इशारों में बता डाला अपने संन्यास का समय

वहीं अपने संन्यास को लेकर धोनी ने इशारा करते हुए कहा कि,

“बड़ा बदलाव दो साल बाद होगा। जब इनमें से अधिकतर खिलाड़ी नहीं होंगे। शायद वे सबसे छोटे फाॅर्मेट के लिए फिट नहीं होंगे। पिछले दस सालों को देखें तो यह हमारे लिए बहुत शानदार रहे हैं।”

कुछ ऐसा रहा सीएसके का अब तक का सफर

आपको बता दे, इस सीजन के आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंंस की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया। इस टीम ने अब तक कुल 14 लीग मैच खेले थे। इस दौरान इस टीम को 9 मैच में जीत तो वहीं बाकी के 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा था.

ऐसे में मौजूदा समय के पाइंट टेबल मेें धोनी के कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम नंबर 2 पायदान पर मौजूद है। वहीं इस लिस्ट में शीर्ष पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है।

ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बागडोर में क्या यह टीम इस सीजन के आईपीएल का खिताब जीत पाती है या फिर इस टीम को हार का सामना करना पड़ेगा।

 

The post प्ले ऑफ में पहुंचने के साथ ही धोनी ने बता दिया अपने सन्यास का समय, इस सत्र ले लेंगे सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.