Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरेंद्र पुरूष हॉकी टीम के कोच, महिला टीम के साथ लौटे मारिन

नयी दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों से बैरंग लौटने के बाद हॉकी इंडिया ने आज कोचों की अदला-बदली करते हुए महिला टीम के कोच हरेंद्र सिंह को पुरूष टीम की और पुरूष टीम के कोच शोर्ड मारिन को फिर महिला हॉकी टीम की जिम्मेदारी सौंप दी। पिछले साल नवंबर में पुरूष टीम के कोच बनाये गए नीदरलैंड के मारिन अभी भारत में नहीं हैं। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरूष टीम के पांचवें स्थान पर रहने के बाद उन्हें फिर से महिला टीम का कोच बनाया गया है। हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने एक बयान में कहा,‘‘हरेंद्र सिंह के पास अपार अनुभव है और वह पहले भी हॉकी इंडिया लीग और जूनियर टीमों के साथ पुरूष खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं। ’’