Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरूआत

स्पोर्ट्स डेस्क:राजस्थान रॉयल्स ने अपने घरेलू सवाई मानसिंह स्टेडियम पर आईपीएल-11 के प्लेअॅाफ में जाने के लिए करो या मरो के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

बटलर आईपीएल-11 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से टॉप स्कोरर है लेकिन इस मैच में बेन स्टोक्स और जोश बटलर नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों खिलाडिय़ों के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स ने हेनरिक क्लेसन और बेन लॉफलिन को टीम में शामिल किया है।

राजस्थान रॉयल्स: राहुल त्रिपाठी, अजिंक्या रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, हेनरिक क्लेसन (विकेटकीपर), के गोथम, श्रेयस गोपाल, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, बेन लॉफलिन, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरु: पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), बी डिविलियर्स, मोईन अली, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मनदीप सिंह, सरफराज खान, टिम साउथी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजेंद्र चहल।



Herald