पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक अजहर अली 18 और हासिल सोहैल 21 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसी के साथ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 58.2 ओवरों में 184 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी.
स्मार्ट वॉच पर लगाया बैन

इसी के साथ पहले दिन कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर मैदान पर स्मार्ट वॉच पहने नजर आए थे. आईसीसी ने इस मामले को भ्रष्टाचार रोधी पैमाने के अंतर्गत देखते हुए तुरंत इस पर बैन लगा दिया है. अब से पाक क्रिकेटर मैच के दौरान मैदान पर स्मार्ट वॉच नहीं पहन सकेंगे. हालांकि मैच के बाद पाक टीम के गेंदबाज हसन अली ने मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कहा कि, “उन्हें ऐसी किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं थी.”
नहीं पता था कोई खिलाड़ी स्मार्ट वॉच पहने था

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन चार विकेट लेने वाले हसन अली ने कहा,
“मुझे नहीं पता था कि कोई स्मार्ट वॉच पहने था. लेकिन मुझे ये पता है, कि आईसीसी के एंटी करप्शन अधिकारी हमसे मिलने आए और हमे बताया, कि ऐसा करना मना है. इसलिए अगली बार से कोई भी स्मार्ट वॉच नहीं पहनेगा.”
नहीं है कोई भी कम्यूनिकेश डिवाइस पहनने की अनुमति

ईएसपीएनक्रिकइंफो में छपी एक खबर में आईसीसी प्रवक्ता ने कहा,
“किसी भी तरह से वाई फाई या फोन से कनेक्टेड स्मार्ट वॉच और कम्यूनिकेशन का कोई दूसरा डिवाइस पहनने की अनुमति नहीं है. इसे एक फोन ही समझा जाता है जब तक कि ये पूरी तरह डिसेबल ना हो.”
पहले भी मैच फिक्सिंग के मामले में फस चुके हैं खिलाड़ी

इससे पहले पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के मामलों में फंस चुके हैं. लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के एलिस्टर कुक का विकेट लेने वाले मोहम्मद आमिर भी 2010 में स्पॉट फिक्सिंग के चलते बैन झेल चुके हैं.
जिसकी वजह से उन्हें टीम के साथ इंग्लैंड आने के लिए वीजा भी नहीं मिल पाया था. ऐसे में खिलाड़ी या बोर्ड इस तरह की गलती दोहराना नहीं चाहेगा.
The post पकिस्तान के क्रिकेटर्स के हाथों में दिखी स्मार्टवाच, आईसीसी ने लिया ये बड़ा फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.