इण्डियन प्रीमियर लीग का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज,यानि 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले को जो भी टीम अपने नाम करेगी। उसे बाद के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ना होगा।
हैदराबाद की टीम को दी बेस्ट विशेज

इसी बीच आॅस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर ट्वीट किया,जिसमें उन्होंने इस टीम की आज के मुकाबले के दौरान जीत की दुआ मांगी।इसको लेकर डेविड वाॅर्नर ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि,
Good luck to @SunRisers tonight. Do Hyderabad proud gentleman
— David Warner (@davidwarner31) May 25, 2018
“आज के मुकाबले में गुड लक सनराइजर्स हैदराबाद!!! आगे बढ़ो सभ्य क्रिकेट खेलते हुए
”
बाॅल टैपरिंग के कारण हुए थे आईपीएल से दूर

आपको बता दे, डेविड वाॅर्नर का नाम उस विवादित मामले में सामने आया था,जिसमें आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट के कैमरुन बैनक्राॅफ्ट बाॅल टैपरिंग मामले में फंसे थे. इसके बाद उन्हें आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट ने एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया।जिसकी वजह से उन्हें इस सीजन के आईपीएल से दूर होना पड़ा। अगर ऐसा डेविड वाॅर्नर के साथ नहीं होता तो वे इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की बागडोर संभाल रहे होते.
आज होना है दूसरा क्वालीफायर मुकाबला

आपको बता दे, आज के दिन आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना है। होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले में दोनो ंही टीम को जीत हासिल करने की दरकरार होगी. इसका कारण जो भी टीम इस मुकाबलें हार का सामना करेगी।
उसे बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। वहीं जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल में सीधे इंट्री मिल जाएगी। जहां पर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के साथ मुकाबला खेलना पडे़गा।
The post दूसरे क्वालीफायर मुकाबले से ऐन वक्त पहले हैदराबाद की टीम को दी वाॅर्नर ने बेस्ट विशेज, कह दी दिल को छुने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.
