खेेल डेस्क। आईपीएल की तर्ज पर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य मंगलवार को वानखेडे स्टेडियम में एक मैच खेला गया है। यह मैच ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवास के बीच खेला जा गया है। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले को सुपरनोवास ने 3 विकेट से जीतकर अपने नाम किया है। सुपरनोवास की तरफ से मिताली राज (22) और इंगलैंड की डेनियल वैट (24) की ऑपनिंग पारी के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (21) रनों की पारी की बदौलत सुपरनोवास ने ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।
इस जीत में वैसे तो सुपरनोवास के सभी बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से सहयोग दिया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। ट्रेलब्लेजर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 21 रन पर ही उसे एलिस हेली (7) और स्मृति मंधाना (14) के रूप में दो अमह विकेट गिरा दिए। वहीं बेथ मून भी टीम के खाते में महज 4 रन का ही योगदान दे सकीं, लेकिन न्यूजीलैंड की खिलाड़ी सुजी बेट्स (32) ने एक अहम पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।
लेकिन वो भी पेरी की गेंद का शिकार बन बैठी। इसके बाद मैदान पर उतरी दिप्ती शर्मा (21) और जेमिमा रोड्रिगेज (25) की पारियों की बदौलत ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवास के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा। सुपरनोवास की ओर से ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट और ऐलिस पेरी ने को दो-दो विकेट मिले तो वहीं अनुजा पाटिल और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
उधर ट्रेलब्लेजस से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरनोवास की शुरूआत अच्छी रहीं। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए मिताली राज और इंगलैंड की डेनियल वैट ने 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को एक अच्छी शुरूआत दी। इसने आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (21), मेग लैलिंन (16), सोफी डिवाइन (19) और ऐलिस पेरी (13) रनों के योगदान की बदौलत सुपरनोवास ने ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।