Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में चोटिल होने के बावजूद खेलते रहे विराट, बीसीसीआई ले सकती है कठोर फैसला

जब से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट में शामिल हुए हैं तब से क्रिकेट के लिए लोगों की रूचि काफी ज्यादा बढ़ गयी है. कई लोग तो विराट को देखने के लिए ही क्रिकेट देखना पसंद करते हैं. इसी के साथ ही लड़कियों में भी क्रिकेट के प्रति  क्रेज़ बढ़ गया है. वह भी सिर्फ विराट कोहली के प्रदर्शन को देखने के लिए क्रिकेट देखना पसंद करती हैं.

काउंटी क्रिकेट नहीं खेलेंगे कोहली 

हालाँकि अब विराट कोहली के सभी फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. गर्दन में चोट के कारण विराट कोहली अब इंग्लिश काउंटी क्रिकेट सरे के लिए नहीं खेल पाएंगे. इसके साथ ही उनके इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. अब इस बात पर आधिकारिक फैसला हो गया है. बीसीसीआई ने गुरुवार को उनके काउंटी क्रिकेट से बाहर होने की घोषणा की. बीसीसीआई ने कहा कि, “चोट से उबरने के लिए कोहली को तीन हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की जरूरी होगी.”

15 जून को होगा कोहली का फिटनेस परीक्षण

कोहली का फिटनेस परीक्षण 15 जून को होगा जिसके बाद ही इंग्लैंड दौरे के सीमित ओवरों के शुरुआती चरण में उनकी उपलब्धता की पुष्टि हो पाएगी. यह दौरे की शुरुआत जून के अंतिम हफ्ते में आयरलैंड के खिलाफ दो टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ होगी. भारत इग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ करेगा जिसकी शुरुआत जुलाई के पहले हफ्ते में होगी.

आईपीएल के दौरान भी कोहली की गर्दन में थी चोट 

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 मई 2018 को हुए आईपीएल 2018 के 51वें मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की गर्दन में चोट लगी थी.”

उन्होंने इस मैच को छोड़ने की जगह चोट को नजरअंदाज कर के खेलने का फैसला लिया. उनकी यही गलती उन पर भरी पड़ गयी. ऐसे में सवाल ये उठता है कि यदि बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करती तो क्या विराट ऐसे ही खेलते रहते.? ऐसे में विराट कोहली अब मुसीबत में फंस सकते है, कि कैसे एक अन्तर्राष्ट्रीय टीम का कप्तान आईपीएल में पैसे के लिए देश को नजरअंदाज कर ऐसी गलती कर सकता है, कि इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज में उसके खेलने पर संसय बना हुआ है.

 

The post आईपीएल में चोटिल होने के बावजूद खेलते रहे विराट, बीसीसीआई ले सकती है कठोर फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.