Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने चीन को हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

डोंघाइ सिटी 
भारतीय महिला हाकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखते चीन को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत के लिए वंदना कटारिया ने चौथे और 11 वें मिनट में गोल किया जबकि गुरजीत कौर ने पेनल्टी कार्नर पर 59 वें मिनट में गोल करके भारत को आठवीं रैकिंग वाली चीन टीम पर जीत दिलाई। चीन के लिए एकमात्र गोल वेन डान ने 15 वें मिनट में किया।

भारत अब दो मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष पर है। विश्व रैंकिंग में 10 वें स्थान पर काबिज भारत का सामना अब मलेशिया से होगा। मलेशियाई टीम ने दूसरे मैच में जापान को 3-2 से मात दी। इससे पहले भारत ने पहले मैच में जापान को 4-1 से शिकस्त दी थी। इस टूर्नामेंट के जरिए शोर्ड मारिन ने महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में वापसी की है। वह पिछले सात महीने तक पुरूष टीम के साथ थे लेकिन गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक नहीं जीत पाने के बाद उन्हें फिर महिला टीम का मुख्य कोच बनाया गया।