Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बनाया आकाश चोपड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय करियर का मजाक, तो भड़के चोपड़ा ने दिया करारा जवाब

आकाश चोपड़ा को अगर हिंदी कमेंट्री का सबसे बड़ा कॉमेंटेटर कहा जाये, तो यह गलत नहीं होगा. आकाश चोपड़ा ने अपनी कमेंट्री से अपने करोड़ो प्रशंसक बना लिए है.

आपकों बता दे, कि आकाश चोपड़ा की कमेंट्री को क्रिकेट प्रशंसक काफी पसंद करते है, लेकिन कुछ क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया में उनका व उनकी कमेंट्री का मजाक भी बना डालते है.

तानजिम नाम के ट्विटर यूजर ने उड़ाया आकाश का मजाक 

तानजिम सिद्दकी नाम के एक ट्विटर यूजर ने आकाश चोपड़ा का मजाक बनाया है. तानजिम नाम के इस ट्विटर यूजर ने आकाश चोपड़ा से सवाल पूछते हुए ट्विट किया और लिखा, “आकाश सर मेरा आप से एक सवाल है, क्या आप ने कभी भी किसी भी फॉर्मेट में शतक बनाया है क्या?”

ट्विटर यूजर ने लिखी थी फॉर्मेट की स्पेलिंग गलत 

आपकों यह भी बता दे, कि तानजिम नाम के इस ट्विटर यूजर ने फॉर्मेट की स्पेलिंग गलत लिखी थी. इस ट्विटर यूजर ने फॉर्मेट की स्पेलिंग Fourmet लिखी थी, जबकि फॉर्मेट की स्पेलिंग Format होती है.

 

आकाश चोपड़ा ने दिया करारा जवाब 
 

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान कॉमेंटटर आकाश चोपड़ा ने तानजिम नाम के इस ट्विटर यूजर को करारा जवाब दिया. आकाश चोपड़ा ने रीट्विट करते हुए इस ट्विटर यूजर की स्पेलिंग मिस्टेक का भी मजाक उड़ाया है.

आकाश ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मैं क्रिकइन्फो में अपने रिकार्ड्स देखता हूं. शायद गली क्रिकेट के मेरे पास कई शतक है. वैसे बता दू, कि FORMAT होता है.”  

let me check my stats on Cricinfo….might have scored a couple in gully cricket. It’s ‘format’ by the way 😊🙌🤗 https://t.co/EPqzWH7d0o

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं है आकाश चोपड़ा के नाम शतक 

आपकों बता दे, कि आकाश चोपड़ा के नाम अंतर्राष्ट्रीयक्रिकेट में कोई भी शतक नहीं है. वह भारतीय टीम के लिए सिर्फ 10 टेस्ट मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 23.00 की औसत से 437 रन बनाये हुए है. उनका सर्वोच्च स्कोर 60 रन का रहा है. उन्होंने भारत के लिए मात्र दो अर्धशतक लगाये.

The post सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बनाया आकाश चोपड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय करियर का मजाक, तो भड़के चोपड़ा ने दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.