Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को भारत के घर में मात देगा अफगानिस्तान, कप्तान ने कही देश की छवि सुधारने के लिए यह जरूरी

Asghar stanikzai said " Afghanistan hope to lift nation’s spirits in debut Test"

पिछले लंबे समय से आतंकवादी गतिविधि और उनके हमले से जूझ रहा अफगानिस्तान अब भारत के साथ टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है. इस दौरे के साथ अफगानिस्तान अपनी छवि में भी सुधार करना चाहता है और उनका कहना है कि, वह इस मुकाबले में देश की छवि में काफी बदलाव करंगे.

गौरतलब है कि, पिछले लंबे समय से अफगान पर इस्लामिक हमलावरों का कहर था, जिस वजह से उनके देश पर बुरा असर पड़ा था और दुनिया भर में उनकी छवि खराब हुई.

तो वहीं अब भारत के साथ 14 जून से बंगलौर में शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच के बाद से वह देश की छवि में बदलाव लाने को तैयार हैं और भारत को घर में मात देकर खुद को साबित करेंगे.

Asghar stanikzai said " Afghanistan hope to lift nation’s spirits in debut Test"

हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान हुआ था. जी हां नए कप्तान असगर स्टानिकजाई मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी कप्तानी में भारत के साथ मुकाबले पर ख़ुशी जाहिर की.

हिन्दुस्तान टाईम्स के मुताबिक, असगर ने अफगानिस्तान की छवि को लेकर भी ख़ास बात की और उन्होंने बताया कि कैसे इस्लामिक आतंवादी घटनाओं से उनका देश बेहाल हो गया है. साथ ही इन भयानक घटनाओं से कैसे क्रिकेट पर भी असर पड़ा है.

Asghar stanikzai said " Afghanistan hope to lift nation’s spirits in debut Test"

असगर कहते हैं कि, वह अब भारत के साथ शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच से देश की छवि को बदलने का पूरा प्रयास करेंगे और क्रिकेट को नए आयाम पर ले जायेंगे. वह कहते हैं कि, लंबे समय बाद एक बार फिर यह मौका मिला है, जिसको बखूबी भुनाएंगे.

बता दें कि 14 जून से बंगलौर में शुरू होने जा रहा है टेस्ट मैच जिसकी लिए दोनों टीमें तैयारी कर रही हैं. असगर बताते हैं कि, भारत के खिलाफ उनकी जीत अफगानिस्तान को एक अलग ही ख़ुशी देगा.

Asghar stanikzai said " Afghanistan hope to lift nation’s spirits in debut Test"

साथ ही भारत के साथ मुकाबले में जीत दर्ज करने को लेकर असगर ने कहा कि, उनके पास दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाज हैं, जो विराट की सेना को धराशाई करने के लिए काफी हैं.

गौरतलब है कि, मुजीब उर रहमान और राशिद खान इन दिनों दुनिया के सबसे बेहतरीन और शानदार गेंदबाज बनकर सामने आये हैं, जो बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा लेते हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि कोहली की गैरमौजूदगी में टीम क्या करती है.

The post भारत को भारत के घर में मात देगा अफगानिस्तान, कप्तान ने कही देश की छवि सुधारने के लिए यह जरूरी appeared first on SportzWiki Hindi.