इंग्लैंड की महिला क्रिकेट खिलाड़ी डेनियल वायट ने सनराइज़र्स हैदराबाद को आईपीएल2018 का सबसे मजबूत दावेदार बताया है।
Ermmmmm @SunRisers prob https://t.co/ztXZ9SgF4F
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) May 9, 2018
डेनियल वही हैं जिन्होंने 2014 में मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसके लिए ट्विटर यूज़र्स ने उन्हें खासा ट्रोल किया था। कोहली के खेलने के स्टाइल से डेनियल खासी प्रभवित हुई थीं।

डेनियल एक टॉप-आर्डर बैट्स वीमेन हैं, लेकिन टीम में एक आल-राउंडर की भूमिका निभाती हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इनके नाम 1500 से ज्यादा रन और 70 से ज्यादा विकेट हैं।
बता दें कि डेनियल वायट के नाम टी-20 महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैं दो शतक हैं। टी-20 महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर(124) डेनियल के ही नाम है। हालाँकि 126 के स्कोर के साथ पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग हैं।

सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम 10 मैचों में 8 जीत के साथ पहले पायदान पर विराजमान है। प्ले-ऑफ़ में जगह लगभग पक्की कर चुकी है। विराट कोहली की टीम को उन्होंने तवज्जो न देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है।
केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम बहुत ही मजबूत स्थिति में नज़र आ रही है। लेकिन शिखर धवन की फॉर्म टीम के लिए चिंता की सबसे बड़ी वजह बनी हुई है। लेकिन केन विलियमसन टीम के लिए एक चट्टान की तरह टीम की मजबूत कड़ी बने हुए हैं। ऑरेंज कैप की दौड़ में वे 410 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

वहीँ गेंदबाज़ी में सिद्धार्थ कॉल और राशिद खान की जोड़ी ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की नाक में दम किया हुआ है। इन्होने मिलकर 26 विकेट चटकाए हैं।
टीम को ज़रूर एक पिंच हिटर की कमी खल रही है। न तो शाकिब-अल-हसन वह बड़े हिट मारने में सफ़ल रहे हैं और न ही युसुफ़ पठान। वहीँ एलेक्स हेल्स भी मिले मौकों को भुना पाने में पूरी तरह असफ़ल रहे हैं। वहीँ पिछले दो बार के पर्पल कैप विजेता ‘भुवनेश्वर कुमार’ भी कुछ खास करने में विफ़ल रहे हैं।
The post विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नहीं बल्कि इस आईपीएल टीम को आईपीएल जीतते देखना चाहती है डेनियल वायट appeared first on SportzWiki Hindi.