स्पोर्ट्स डेस्क:ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो अपने खेल के कारण अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन इन दिनों यह खिलाड़ी अपने खेल के कारण नहीं बल्कि एक साथ दो महिलाओं के साथ शादी करने के कारण यह फुटबॉलर सुर्खियां में बना हुआ है।
इन दिनों मिल रही खबरों के अनुसार रोनाल्डिन्हो अगस्त में प्रिशिला कोएल्हो और बीट्रीज सूजा के साथ शादी कर सकते हैं। रोनाल्डिन्हो 2016 से बीट्रीज सूजा को डेट कर रहे हैं जबकि प्रिशिला कोएल्हो को पहले प्रपोज कर चुके हैं। पिछले 6 माह से ये तीनों एक साथ रह रहे हैं और रोनाल्डिनहो एक निजी कार्यक्रम में विवाह कर सकते हैं।
रोनाल्डिन्हो ने ब्राजील की ओर से 97 मैचों में 33 गोल किए हैं। वह दो बार फीफा वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द ईयर के साथ ही एक बार बैलोन डी ओर खिताब भी जीत चुके हैं।
Herald