Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रैना के नाम दर्ज है ऐसा शानदार रिकॉर्ड जिसे धोनी-कोहली के लिए भी तोड़ पाना है मुश्किल

आईपीएल 2018 का यह सीजन काफी शानदार साबित हुआ है. इसके हर मैच में कुछ न कुछ नया रोमांच देखने को मिलता है. इसके हर मैच में नए रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. 27 मई को इस टूर्नामेंट का अंत हो जाएगा. अभी तक फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपनी जगह मजबूत कर ली है. यह सातवां मौका है जब चेन्नई की टीम ने फाइनल में स्थान पक्का किया है.

इसी के साथ ही फाइनल में अपनी जगह मजबूत करने के लिए आज कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा. जो भी टीम आज जीतेगी वह फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की बात करें तो इसके शानदार प्रदर्शन में उसके स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना का योगदान सराहनीय रहा है.

सांतवीं बार फाइनल का बनेंगें हिस्सा 

सुरेश रैना भी सातवीं बार आईपीएल के फाइनल में खेलेंगे. उनसे ज्यादा बार यह सौभाग्य चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को ही मिला है, रिकॉर्ड आठवीं बार आईपीएल फाइनल खेलेंगे. सुरेश रैना ने आईपीएल फाइनल में अभी तक चेन्नई के लिए ही खेला, वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 2017 में पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से फाइनल में खेल चुके हैं.

रैना के नाम दर्ज हो सकता है एक और रिकॉर्ड 

सुरेश रैना ने आईपीएल के 11वें सीजन में एक व्यक्तिगत उपलब्धि भी अपने नाम की है. रैना आईपीएल में अब तक 4,953 रन बना चुके हैं और इस टूर्नामेंट के पहले पांच हजारी बनने से 47 रन दूर हैं. अभी उनको फाइनल मुकाबला खेलना है, ऐसे में बहुत संभावना है, कि वे इसी सीजन में आईपीएल में 5,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

रैना ने धोनी को छोड़ा पीछे 

सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तो हैं ही, प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड उनके नाम है. सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल प्लेऑफ के 18 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 50.46 की औसत और 169.07 के स्ट्राइक रेट से कुल 658 रन बनाए हैं.

महेंद्र सिंह धौनी के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज अभी तक प्लेऑफ में 400 से ज्यादा रन नहीं बना सका है. महेंद्र सिंह धोनी ने 18 प्लेऑफ मुकाबलों में 44.11 की औसत और 139.79 की स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं.

कोहली भी नहीं तोड़ पाए रैना का रिकॉर्ड 

सुरेश रैना टी-20 क्रिकेट में 7,791 रन बना चुके हैं. टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे नंबर-1 भारतीय हैं. उनके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा का नंबर आता है. रैना ने 290 मैचों की 276 पारियों में 33.58 की औसत और 139.14 के स्ट्राइक रेट से 7,791 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 126* है.

The post रैना के नाम दर्ज है ऐसा शानदार रिकॉर्ड जिसे धोनी-कोहली के लिए भी तोड़ पाना है मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.