इंडियन प्रीमियर लीग के ग्यारहवें सीजन का समापन हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि एक और खेल लीग अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। जी हां आईपीएल की तर्ज पर ही शुरू हुआ हमारे देश का खेल कबड्डी लीग का आगाज होगा। प्रो कबड्डी लीग के अगले सीजन शुरू होने की तरफ बुधवार को पहला कदम बढ़ा दिया गया है।

प्रो कबड्डी लीग के अगले सीजन की नीलामी शुरू
देश का खेल कबड्डी के खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आईपीएल की तर्ज पर ही शुरू हुआ प्रो कबड्डी लीग के अगले सीजन के लिए बुधवार को नीकामी प्रक्रिया का पहला दिन सपन्न हुआ।
मुंबई में हो रही नीलामी के पहले दिन कबड्डी के खिलाड़ियों पर जबरदस्त धनवर्षा हुई है। ये नीलामी कबड्डी के खिलाड़ियों के लिया बहुत ही यादगार साबित हो रही है।

ऑक्शन में अब तक कई खिलाड़ी बने करोड़पति
कबड्डी के खिलाड़ियों के शुरूआती दौर पर नीलामी में कुछ लाख रूपये की बोली लगायी जाती थी जिसे उनके लिए बहुत बड़डी धनराशि मानी जाती थी लेकिन अब समय ने पूरी तरह से करवट ले ली है और इस बार की कबड्डी नीलामी में खिलाड़ियों पर जबरदस्त धनवर्षा हो रही है। अब तक 6 खिलाड़ियों ने तो अपनी नीलामी राशि एक करोड़ को पार कर लिया है।

फैंस को है प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन का इंतजार
प्रो कबड्डी लीग ने धीरे-धीरे भारत के साथ ही कई देशों में लोकप्रियता हासिल कर ली है और हर सीजन के साथ ही प्रो कबड्डी लीग की लोकप्रियता का ग्राफ ऊंचा होता जा रहा है। इस बार की नीलामी के साथ ही लोगों को प्रो कबड्डी लीग का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

वीरेन्द्र सहवाग ने ऑक्शन को देखकर जतायी खुशी
तो वहीं प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन के लिए मुंबई में चल रही नीलामी में खिलाड़ियों की बोली पर क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने खुशी जतायी है।
वीरेन्द्र सहवाग ने ट्ववीट करते हुए लिखा कि
“पीकेएल( प्रो कबड्डी लीग) ऑक्शन में शॉपिंग देखकर मजा आ रहा है। अच्छा लग रहा है कि कबड्डी को जो अटेंशन मिलनी चाहिए थी वो मिल रही है।”
Wow! Loving the shopping in the #PKLAuctions . Great to see Kabaddi getting the attention it deserves.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 30, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post प्रो कबड्डी लीग की नीलामी के बाद वीरेन्द्र सहवाग इस बात से हैं बहुत खुश appeared first on SportzWiki Hindi.