
जयपुर (स्पोर्ट्स डेस्क)। ख़बरों की माने तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कार्यकारी जेम्स सदरलैंड का मानना है कि धोखेबाजी प्रकरण के कारण प्रतिबंध झेल रहे।
डेविड वॉर्नर का क्रिकेट करियर अभी भी बचा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़खानी मामले में वॉर्नर मुख्य आरोपी थी जिन पर एक साल प्रतिबंध लगाया गया है।
बता दें की स्टीव स्मिथ और वॉर्नर पर एक साल और तेज गेंदबाज कैमरुन बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।
सदरलैंड ने कहा’ मेरा मानना है कि हर किसी के पास मौका है। अब अपने करियर को संवारने की जिम्मेदारी उनकी अपनी है ।
उन्हें साबित करना होगा कि उनके भीतर क्रिकेट बाकी है। उन्होंने कहा ” मेरी उनके साथ हमदर्दी है । मैं उन सभी को वापस करके अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हुए देखना चाहता हूं जो वे खेल सकते हैं।
The post ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ और वॉर्नर की इसलिए आसानी से हो सकती है क्रिकेट में वापसी appeared first on समाचार नामा.




