खेल डेस्क। आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और वर्तमान अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स अभी दूसरे नंबर की पोजीशन पर है दो साल के निलंबन के बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एक बार फिर पुराने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है और इसी बीच चेन्नई के सीईओ कासी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा की है।
विश्वनाथन ने कहा कि "चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी मिले है, जो भारत के सबसे बड़े महान कप्तानों में से एक है, जिसने अपनी कप्तानी कई बार भारत विश्व विजेता बनाया है वह खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को चाहते है। चेन्नई सुपर किंग्स के शानदार सफलता के पीछे धोनी का हाथ है। इनकी कप्तानी में चेन्नई ने दो आईपीएल खिताब जीते और 2015 में भी चेन्नई प्ले-ऑफ में पहुंची।
दो बार आईपीएल की चैंपियन के बारे में विश्वनाथन ने कहा, "यदि आप सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को देखते हैं, तो टीम अच्छी तरह से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। टीम हर क्षेत्र में महान प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और जबरदस्त प्रतिबद्धता दिखा रही है। यह कुल टीम का प्रयास है''