Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेनिश लीग: टोरेस ने एटलेटिको के लिए अपने करियर का खेला आखिरी मैच

मेड्रिड: स्पेनिश फारवर्ड फर्नादो टोरेस ने स्पेनिश लीग में एटलेटिको मेड्रिड के लिए अपने करियर का आखिरी मैच खेला। टोरेस के दो गोल के दम पर रविवार रात को खेले गए इस मैच में एटलेटिको ने एइबर क्लब को 2-2 से बराबरी पर रोका।

स्पेनिश लीगसमाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच के साथ ही एटलेटिको ने स्पेनिश लीग के इस सीजन का समापन किया। वह लीग सूची में दूसरे स्थान पर है।

एटलेटिको के लिए करियर का आखिरी मैच खेल रहे टोरेस को उनके प्रशंसकों ने सम्मानित किया। पूरे स्टेडियम में टोरेस का नाम गूंज रहा था।

इस मैच के पहले हाफ में किके ने एइबर के लिए 35वें मिनट में गोल दागकर खाता खोला। टोरेस ने 42वें मिनट में गोल कर एटलेटिको का स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद, टोरेस ने डिएगो कोस्टा की ओर से 60वें मिनट में मिले पास को गोल में तब्दील किया और एटलेटिको को 2-1 से आगे कर दिया।

रुबुन पेना ने 70वें मिनट में गोल कर एइबर का स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया और इसी स्कोर के साथ यह मैच ड्रॉ हो गया।

The post स्पेनिश लीग: टोरेस ने एटलेटिको के लिए अपने करियर का खेला आखिरी मैच appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.