Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद ट्वीटर सेलेब्रिटीज ने दी इस तरह की प्रतिक्रियाएं

दो साल बाद धमाकेदार वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स ह्यदेरबाद को आठ विकेट से हराकर आईपीएल – 11 का ख़िताब अपने नाम कर लिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच चेन्नई के लिए इस जीत के हीरो रहे शेन वाट्सन जिन्होंने 57 गेंदों पर 117 रनों की जबरदस्त पारी खेल कर टीम को जीत दिला दी.

चेन्नई ने इस पूरे आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. 14 मैचों में 9 मैच जीत कर टीम ने प्ले ऑफ़ में जगह बनायी थी. पहले ही क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया था. जबकि फाइनल में मिली चेन्नई को जीत इसकी लगातार पांचवी जीत है.

चेन्नई की जीत के बाद सेलेब्रिटी ने जमकर किए ट्वीट 

बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह ने ट्वीट करते हुए शेन वाट्सन की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ”क्या खेले शेन वाट्सन. यह फाइनल वाली बल्लेबाजी थी. पहले अपना समय लिया. फिर समझने के बाद प्रहार किया”

मुरली विजय ने लिखा ”एक प्यार. एक टीम. चेन्नई सुपर किंग्स”

दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलने वाले अमित मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा ”ट्रॉफी जीतने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई. चेन्नई की पूरी टीम और महेंद्र सिंह को बहुत बहुत बधाई”

The post चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद ट्वीटर सेलेब्रिटीज ने दी इस तरह की प्रतिक्रियाएं appeared first on SportzWiki Hindi.