Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के बर्खास्त कोच डेरेन लेहमन को मिली नई नौकरी, जूनियर के नीचे करेंगे काम

बाॅल टैपरिंग विवाद में फँसने वाले आॅस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर को एक साल का बैन लगाया गया। वहीं इस पूरे प्रकरण के कर्ता धर्ता माने जाने वाले बेनक्राफ्ट को नौ माह का बैन लगाया है। ऐसे में अपनी दायित्व को निभाते हुए डेरेन लेहमन ने भी अपने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है.

बाॅल टैपरिंग मामले के बाद दिया था कोच पद से इस्तीफा

आॅस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेट कोच डेरेन लेहमन ने आॅस्ट्रेलिया प्लेयरों द्वारा किए गए बाॅल टैपरिंग के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में अब डेरेन लेहमन को नयी जाॅब की तलाश दी,जो अब लग रहा है कि वह पूरी हो गयी है.

जूनियर के नीचे कर रहे लेहमन ये नया काम

आपको बता दे, लेहमेन अब क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया के अंड नेशनल परफाॅर्मन्स प्रोग्राम के तहत युवा खिलाड़ियों को टिप्स देते हुए नजर आएंगे। इसके लिए उन्हें प्रोग्राम के मुख्य कोच ट्राय कूली के नीचे काम करना पड़ेगा। ऐसे में इस तरह कहा जा सकता है कि लेहमेन अब जूनियर कूली के नीचे काम करते हुए नजर आएँगे। सीए के अनुसार लेहमन को अक्टूबर तक अपने नए पद को सम्भाल लेंगे।

जाने बाॅल  टैपरिंग का क्या था पूरा मामला

आपको याद दिला दे,जब आॅस्ट्रेलिया टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। उसी बीच एक टेस्ट मैच के दौरान आॅस्ट्रेलिया टीम के युवा खिलाड़ी बैनक्राफ्ट मैदान पर बाॅल टैपरिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे. इसके बाद उस वक्त के आॅस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर सबसे माफी मांगी।

हालांकि बाद में किए गए जांच के बाद आॅस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर का भी नाम सामने आए। उन्हें इस पूरे घटना क्रम का सबसे बड़ा विलेन माना गया था।

The post ऑस्ट्रेलिया के बर्खास्त कोच डेरेन लेहमन को मिली नई नौकरी, जूनियर के नीचे करेंगे काम appeared first on SportzWiki Hindi.