Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के फाइनल मुकाबले में एंगीडी और भुवनेश्वर कुमार के नाम जुड़ा ये अजीबोगरीब रिकॉर्ड

आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला काफी शानदार साबित हुआ. वैसे तो 56 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सभी मुकाबले एक से बढ़ कर एक साबित हुए हैं, पर यह कुछ ज्यादा ही ख़ास रहा. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 विकेट पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया.

भुवनेश्वर और एंगीडी ने बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड 

इसी के साथ पूरे आईपीएल में कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. ऐसा ही फाइनल मुकाबले में देखने को मिला. इसमें दोनों टीमों यानी हैदराबाद के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के तेज़ गेंदबाज लुंगी एनगीडी ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. लुंगी और भुवनेश्वर आईपीएल के मैच में मैडेन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए. यह कारनामा आईपीएल के सीजन में पहेली बार देखने को मिला.

पहले ओवर में दिखाया भुवनेश्वर ने जादू

भुवनेश्वर कुमार ने अपना यह रिकॉर्ड चेन्नई के बल्लेबाजी के दौरान पहले ओवर में ही बनाया. 179 रन के लक्ष्य के पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन बल्लेबाजी करने उतरे. भुवनेश्वर ने ऐसी कमाल की गेंदबाजी कि, की पहले ओवर में वॉटसन एक भी रन नहीं बना पाए.

विलियम्सन पर भरी पड़ा एंगीडी का ओवर  

तो दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी लुंगी एंगीडी ने यह रिकॉर्ड हैदराबाद की पारी के दौरान चौथे ओवर में बनाया. एंगीडी ने इस मैच में 4 ओवर डाले. इसी के साथ ही उन्होएँ अपना दूसरा ओवर हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन को डाला. विलियमसन, एंगीडी की गेंदबाजी झेल नहीं पाए. इसी के साथ इस ओवर में एक भी रन नहीं बन सका.

ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल 

फाइनल मैच में टॉस हारकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे. ये स्कोर उनकी गेंदबाजी को देखते हुए काफी बेहतर लग रहा था. लेकिन चेन्नई ने यह लक्ष्य 18.3 ओवरों में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. इसमें शेन वॉटसन ने अहम भूमिका निभाई. शेन वॉटसन ने 57 गेंदों पर 11 चौके और आठ छक्के की मदद से नॉटआउट 117 रन की यादगार पारी खेली. साथ ही चेन्नई को तीसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया.

The post आईपीएल के फाइनल मुकाबले में एंगीडी और भुवनेश्वर कुमार के नाम जुड़ा ये अजीबोगरीब रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.