खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को केकेआर के हाथों 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कप्तान रहाणे और संजू सैंमसन ने अच्छी पारी खेली लेकिन वह केकेआर के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल का सफर खत्म हो गया है।
राजस्थान के खिलाफ मैच जीतने के बाद केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कही ये बात!
मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और खिलाडिय़ों को निराशा का सामना होना पड़ा। यह बात खुद रहाणें ने मैच के बाद कही। उन्होंने कहा कि ;इस हार से निराश हूं क्योंकि इस मैच में हमने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद रसेल का कैच टपकाना टीम को बहुत महंगा पड़ा। वहीं केकेआर की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए रहाणे ने कहा कि ;लक्ष्य का पीछा करते हुए जब आप अच्छी शुरुआत करते हो तो मैच जीत सकते हो लेकिन केकेआर ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की जिसके कारण उन्होंने इस मैच को जीता।
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारियों ने आदिवासी क्षेत्रों को लेकर कही ये बड़ी बात!
उल्लेखनीय है कि बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शुरूआत में शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को स्कोर नहीं बनाने दिया और लगातार विकेट भी लेते रहे। लेकिन जब रसेल का कैच छूटा तो उसके बाद इस उन्होंने इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाते हुए नाबाद 49 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 169 तक पहुंचाया।
राजस्थान बार्ड साइंस और कॉमर्स रिजल्ट: एक बार फिर रहा बेटियों का दबदबा
उधर 170 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को कप्तान रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने अच्छी शुरूआत दी। उकसे बाद संजू सैमसन की 50 रनों की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और राजस्थान को केकेआर के खिलाफ ये एलिमिनेटर मुकाबला 25 रनों से गवाना पड़ा।