हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस फैसले के बाद फैंस ही नहीं बल्कि टीम के खिलाड़ी और कोच भी हैरान है कि आखिर इन्होंने यह ऐसा अचानक फैसला क्यों लिया। वहीं टीम के डेल स्टेन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी काफी हैरान है और उन्हें भी खासा प्रभाव पड़ा है।

इस दौरान क्रिकेटमंथली के साथ हाल में ही दिए गए एक इंटरव्यू में अफ्रीका के ही दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एबी डिविलियर्स के अचानक संन्यास की घोषणा के बाद बातचीत की है। इन्होंने बात करते हुए एबी डिविलियर्स के इस संन्यास के फैसले को काफी निराशाजनक बताया है और खुद भी निराश है, क्योंकि दोनों ने पहले प्रथम श्रेणी और फिर टेस्ट क्रिकेट में डिविलियर्स के साथ डेब्यू किया था। हालांकि, इन्होंने यह भी कहा है कि कई गेंदबाजों को राहत जरूर मिलेगी।
आगे इन्होंने कहा है, “इस बात को लेकर बुरा जरूर लगेगा कि वो अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकसाथ क्रिकेट नहीं खेलेंगे। अगर आप किसी भी गेंदबाज से डिविलियर्स के बारे में पूछेंगे तो वो ये जरूर कहेंगे कि उनके खिलाफ गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण रहता है। लेकिन अब स्तर के गेंदबाजों को छेन की नींद जरूर आयेगी, क्योंकि एबी अब उनके खिलाफ नहीं खेल पायेंगे।

स्टेन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, “एबी वास्तव में एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है। मैंने शुरुआत से ही श्रेष्ठ खिलाड़ियों के विरुद्ध खेलना बहुत पसंद करता हूँ, इस कारण जब कोई बड़ा खिलाड़ी ऐसे अचानक से संन्यास ले लेता है, तो अच्छा नहीं लगता है और उन्हें चुनौती देने का मतलब पूरी तरह से समाप्त हो जाता है। हालांकि, अब एबी के संन्यास के बाद विरोधी टीमों के गेंदबाज शायद यही कहेंगे, कि अब रातभर अच्छी नींद तो ले पायेंगे।”
दिग्गज अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का सपना विश्व कप जीतने का था, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हुआ, क्योंकि साल 2015 में उन्हें अपनी कप्तानी में बाहर हो गयी थी। इसके बाद भी एबी ने हिम्मत नहीं हारी थी और लगातार अच्छा क्रिकेट खेला। टीम के बाकी खिलाड़ी यही सोच रहे थे, कि अब नई रणनीति क्या रहेगी, लेकिन एबी लगातार अच्छा खेला क्योंकि वो कप्तान था और इससे साबित हो जाता है कि वह कितना अच्छा इंसान है।
स्टेन का यही मानना है, कि एबी डिविलियर्स दुनिया में एक महान खिलाड़ी रहे है और इन्होंने क्रिकेट फैंस का दिल जीता है और एक बहुत अद्भुत खिलाड़ी बनकर उभरे।
कुल मिलाकर स्टेन का यही मानना है, कि एबी डिविलियर्स के संन्यास लेने से क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ये एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है इस कारण इनकी कमी हर किसी को खलेगी।
The post इस दिग्गज ने की एबी डिविलियर्स की जमकर तारीफ कहा, अब कई गेंदबाजों को आयेगी अच्छी नींद appeared first on SportzWiki Hindi.