Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन तीन युवा खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में ही किया कमाल, अब आगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में करेंगे धमाल

आईपीएल में डेब्यू मैच में ही धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी टीम के फैन्स का दिल जीतने वाले खिलाडियों ने अपने खेल के अनुरूप ही प्रदर्शन किया | इसी के साथ अपनी काबिलियत के अनुरूप प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया |

जोफ्रा आर्चर

वेस्टइंडीज के बेहतरीन आलराउंडर के रूप में शुमार जोफ्रा आर्चर ने अपने आईपीएल डेब्यू में ही मुंबई इंडियन के बल्लेबाजो पर कहर बरपा दिया | एक समय मुंबई 200 के पार आराम से जाती हुई दिखाई दे रही थी | लेकिन जैसे ही रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंद को आर्चर के हाथो में थमाया, मानो वैसे ही मुंबई के बल्लेबाजो पर आफत आ गयी |

आर्चर ने अपने इस ओवर में मुंबई के तीन बल्लेबाजो कृनाल पंड्या, हार्दिक, मिचेल के विकेटों को लेकर मुंबई को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया | इसी के चलते मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवेरों में मात्र 167 रन ही बना सकी | आर्चर के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरूस्कार से नवाजा गया |

पृथ्वी शा

दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करने वाले पृथ्वी शा ने बड़े बड़े गेंदबाजों की इस आईपीएल में बखिया उधेड़ी है, जिसके चलते उन्होंने इंडिया टीम में प्रवेश के लिए बीसीसीआई का दरवाजा खटका दिया है | दिल्ली के तरफ से खेल रहे इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी के द्वारा सभी को प्रभावित किया |

इसी साल न्यूजीलैंड में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था। टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में पृथ्वी को खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन, 5 मैचों के बाद दिल्ली ने उन्हें टीम एकादश में शामिल किया। पृथ्वी ने 9 मैच में 27.22 की औसत से 245 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.12 का रहा और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए।

मयंक मार्कंडेय

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे इस गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही चेन्नई की दमदार बल्लेबाजी को नेस्तनाबूत कर दिया और तो और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी गुगली के  जाल में फंसा लिया था | इस मैच में मयंक ने अपने चार ओवेरो के स्पेल में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किये | इसी के साथ ही ये भी नामी गेंदबाजों की फेरहिस्त में शामिल हो गए | जिस क्लब में राशिद खान, कुलदीप यादव, चहल जैसे खिलाड़ी मौजूद है. उसी में इन्होने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है |

The post इन तीन युवा खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में ही किया कमाल, अब आगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में करेंगे धमाल appeared first on SportzWiki Hindi.