खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 का 31वां मुंकाबला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गत वर्ष की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। जहां एक ओर विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लगतार मिल रही हार से परेशान है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद उत्साह से भरी हुई है। अगर देखा जाएं तो दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। अगर बात की जाएं दोनों टीमों के इस सीजन में प्रदर्शन कि तो दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में एक जैसा ही रहा है।
कलयुगी मां ने अपनी बेटी को सौंपा इन हाथों में और हर माह लेती रही 40 हजार रुपए!
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले है जिसमें से उसने मात्र 2 मैचों में ही जीत का सामना करना पड़ा है, जबकि पांच मैचों में टीम के हाथों हार लगी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही रहा है। वहीं मुंबई ने अपना पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था जिसमें मुंबई के हाथों जीत लगी थी। इसी कारण मुंबई पॉइंट टेबल में 6 नंबर पर है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपना पिछला मैच कोलकाता के खिलाफ खेला था जिसमें बेंगलुरू की हार हुई थी।
गोवा में इस तरह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे बिपाश और करण
पॉइंट टेबल पर बेंगलुरू की टीम 7वें पायदान पर है। अगर दोनों टीमों को प्लेऑफ की दौड़ में बना रहना है तो बाकि के मुकाबलों में उन्हे जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई के खिलाडिय़ों में पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद मनोबल के साथ आरसीबी का सामना करेगी जिसकी बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत है। आरसीबी को चेन्नई और कोलकाता नाइटराइडर्स से लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जिससे उसका आत्मविश्वास हालांकि डिगा हुआ है।
आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा ऐसा नियम, जानिएं क्या है पूरा मामला
अब उसके लिये स्थिति जटिल बन गयी है और ऐसे में विराट कोहली की टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी। स्थिति यह है कि कल जो भी टीम हारेगी उसके लिए प्लेआफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अब तक खेले गए मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज कर पाया जबकि उसने अपने पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। चैन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में आरसीबी के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स बुखार के कारण खेल नहीं पाए थे। लेकिन इस मैच में एबी खेले इसके लिए आरसीबी के प्रशंसक दुका कर रहे होंगे। कप्तान विराट कोहली और क्विंटन डिकॉक से भी टीम अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद कर रही है लेकिन उसके गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों को बेहतर खेल दिखाना होगा।