क्रिकेट की दुनिया की जब-जब बात होती है तो एक ही नाम सबसे पहले जहन में आता है और वो हैं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर. जी हा सचिन क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम है जिनको युगों-युगों तक याद किया जायेगा. मास्टर-ब्लास्टर सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में कई कीर्तिमान रचे हैं और इसकी वजह से आज भी उनको याद किया जाता है.
तो हाल ही में सचिन ने एक इंटरव्यू में एक खास खुलासा किया जिसको सुनकर उनके फैंस बेहद गदगद हो सकते हैं. आइये आपको बताते हैं जब सचिन आम खाने के लिए पेड़ पर चढ़ गए थे और फिर वो पेड़ से गिर पड़े. आगे जो हुआ वो बेहद दिलचस्प था.

मास्टर-ब्लास्टर, क्रिकेट के महानायक, क्रिकेट के भगवान ऐसे कई तरह के नाम से जाने वाली एक बड़ी शख्सियत का नाम है सचिन तेंदुलकर जो आज भी युवाओं के दिलों-दिमाग में बसे हुए हैं. सचिन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत उस वक्त की थी जब वह मात्र 14 वर्ष के थे. सचिन के पुरे करियर में कई एतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं तो वहीं उन्होंने अपने बचपन में एक ऐसी हरकत की थी जो काफी दिलचस्प है.

दरअसल यह उन दिनों की बात है जब क्रिकेट के भगवान सचिन अपना क्रिकेट करियर शुरू करने से पहले एक बार बचपन में वह आम खाने के चक्कर में पेड़ पर चढ़ गए थे और उसके बाद जो हुआ वह बेहद दिलचस्प था और काफी चौंकाने वाला भी. सचिन जब पेड़ पर चढ़े तो वह आम तो नहीं पा सके और न ही उसका स्वाद चखने में सफल रहे. लेकिन वह पेड़ से निचे गिर पड़े और उसके बाद से शुरू हुआ उनका क्रिकेट करियर.
जी हां यह सभी बातें सचिन ने गौरव के साथ बातचीत में कही हैं जब वह आम के पेड़ से गिरे उसके बाद उनके बड़े भाई ने क्रिकेट के मैदान में चहलकदमी करने की इजाजत दे दी.
यहां देखें क्रिकेट के भगवान का पूरा वीडियो…
The post सचिन तेंदुलकर का चौकाने वाला खुलासा, आम के पेड़ से गिरने के बाद शुरू हो पाया क्रिकेट करियर appeared first on SportzWiki Hindi.