Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गुरूद्वारे में लंगर खाकर रात बिताने को मजबूर था ये क्रिकेटर,आज बना आईपीएल का सबसे बड़ा सुपरस्टार

कहते हैं कि जब भाग्य और समय ठीक होता हैं,तो हर चीजे आसान हो जाती हैं। हैदराबाद के खिलाफ रिषभ पंत ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में यह रिषभ पंत की आईपीएल में सर्वाधिक बड़ी पारी है। रिषभ ने 63 गेंदों में नाबाद 128 रन की आतिशी पारी खेली थी।

पंत लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं और रोजाना सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। पंत की इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और वर्षों की परिश्रम लगा है। चीजे इतनी आसान नहीं होती हैं,जितना देखने में लगती हैं।

2016 में मिली प्रतिभा को पहचान

रिषभ पंत प्रतिभा से भरे बेहद ऊर्जावान क्रिकेटर हैं। पंत की प्रतिभा की पहचान साल 2016 में अंडर-19 विश्वकप के दौरान पहचान मिली। इसी साल पंत ने दिल्ली की टीम से अपना पहला आईपीएल सीजन खेला। रिषभ पंत ने विश्वकप में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इसके बाद उन्हें भविष्य के बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में देखा जाने लगा। हालांकि अंडर-19 विश्वकप फाइनल में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

गुरद्वारे में गुजारी रात 

रिषभ पंत का जीवन हमेशा ऐसा नहीं था। एक दौर ऐसा भी था जब वो मुफलिसी का जीवन यापन कर रहे थे। तंगहाली से जूझ रहे रिषभ पंत का वो दौर काफी कठिन था। रिषभ के दिन इतने बुरे थे कि गुरूद्वारे में उन्हें राज तक गुजारनी पड़ी। गुरद्वारा का लंगर खाकर ही पंत क्रिकेट की प्रेक्टिस करने जाते थे।

कहते हैं कि सोना तपकर ही खरा होता है इस कहावत को पंत ने चरितार्थ कर दिखाया। आज वो अपनी बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमा रहे हैं। रिषभ पंत ने फरवरी 2017 में 19 साल 120 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला था।

जूनून ने बनाया क्रिकेटर

रिषभ पंत काफी जूनूनी खिलाड़ी हैं। यही वजह है कि वो दमदार क्रिकेटर बनकर उभरे हैं। दिल्ली में एक मशहूर क्रिकेट क्लब है,जिसका नाम सोनेट है। इस एकादमी ने देश को कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर दिए हैं। एकदमी के कोच तारक सिन्हा हैं।

उन्होंने बातचीत के दौरान बातया कि क्लब में एक टैलेंट हंट होता है। इसकी जानकारी पंत को हुई और वो सीधे रूड़की से दिल्ली सिर्फ इस हंट में भाग लेने आ गए। पहचान न होने की वजह से वो मोतीबाग स्थित गुरद्वारे में रूकते थे और रोजाना जमकर प्रैक्टिस करते थे।

इस सीजन रिषभ पंत का प्रदर्शन

आईपीएल 2018 का 42 वां मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली डेयरेडविल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में रिषभ पंत ने 63 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्के की मदद से 128 रन की नाबाद पारी खेली। इस सीजन रिषभ पंत आईपीएल के 11 मैचों में 521 रन बना चुके हैं,जिसमें पंत के तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

The post गुरूद्वारे में लंगर खाकर रात बिताने को मजबूर था ये क्रिकेटर,आज बना आईपीएल का सबसे बड़ा सुपरस्टार appeared first on SportzWiki Hindi.