खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ कठिन दौरे के लिए विराट ने काउंटी में सरे की टीम से खेलने का निर्णय किया था लेकिन बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में के अनुसार भारत के कप्तान विराट कोहली गर्दन की चोट के कारण अंग्रेजी काउंटी सरे के लिए अब खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 17 मई 2018 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस चोट का सामना करना पड़ा। कोहली ने इस छोट के चलते सरे के लिए खेलने से इंकार कर दिया।
कोहली अपना प्रशिक्षण शुरू कर देंगे और बाद में वह 15 जून से बेंगलुरू में एनसीए में एक फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। बीसीसीआई मेडिकल टीम ने भारतीय टीम को आश्वस्त दिलाया है कि कोहली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दौरे से पहले पूर्ण रूप से फिट हो जायेंगे।
"एक समय जब काउंटी क्रिकेट के लिए विराट की काफी चर्चाये थी और विराट के आगमन से हमारे घरेलू खेल को क्रिकेट दुनिया के चारों ओर भारी बढ़ावा और सकारात्मक जोखिम मिलना का था और इससे हर काउंटी को लाभ पहुंचा सकता है,"सरे टीम के निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने भारतीय स्टार विराट कोहली के साथ सौदे के अंतिम रूप देने के बाद इस महीने के शुरू में बहुत उत्साहित थे।