Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुश्किल हालातों में राजस्थान को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

नई दिल्ली
आईपीएल के 11वें सीजन में राजस्थान राॅयल्स को एक बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के मेंटर शेन वार्न ने टीम का साथ छोड़ कर आॅस्ट्रेलिया जाने का फैसला ले लिया है। हालांकि उन्होंने इसकी कोई खास वजह नहीं बताई। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आॅफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी और टीम के लिए भावुक मैसेज भी दिया। 

उन्होंने लिखा, ''मैदान पर ग्राउंड फिल्डिंग काफी शानदार हो गई है, लेकिन कैच लेने में अभी भी सुधार करना बाकी है। इसके बाद उन्होंने जॉस बटलर के बारे में कहा कि, बटलर इंग्लैंड में एक टेस्ट खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं, लेकिन उनके खेल को देखकर इंग्लैंड के कप्तान को समझना चाहिए कि बटलर उनके टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण है।'' शेन वार्न ने बेन स्टोक्स के बारे में कहा, ''इसके अलावा भी बेन स्टोक्स भी इंग्लैंड की टीम में एक क्वालिटी प्लेयर हैं। मैं चाहता हूं कि वो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करें।'' वहीं डॉर्सी शॉर्ट के बारे में शेन वॉर्न ने कहा, ''वो ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े ऑलराउंडर बनकर उभरेंगे। आईपीएल में उनकी गेंदबाजी देखकर मैं हैरान रह गया।''

आपको बता दें कि अभी तक राजस्थान की टीम ने 12 मैचों में 6 मैच जीते हैं और 12 प्वाइंट के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। अब टीम का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 15 मई को ईडन गार्डन में होगा। प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को अब दोनों मैच जीतने होंगे।