राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबे में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने बेहतरीन जीत दर्ज की थी। अब टीम शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी। टीम एक बार फिर जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।
इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर राजस्थान की बैटिंग लाइनअप से खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि राजस्थान के पास कोई बेहतरीन फिनिशर नहीं है। इस वजह से वो जो चाहते हैं वो स्कोर नहीं कर पाते हैं।
बेन स्टोक्स से डरती हैं विपक्षी टीमें

बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स की टीम का बड़ा चेहरा है। हालांकि वो पिछले साल के मुकाबले इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन वो एक बेहतरीन बल्लेबाज है। बता दें कि आईपीएल शुरू होने के कुछ महीने पहले ही बेन स्टोक्स की शीर्ष क्रिकेट में वापसी हुई थी। बेन स्टोक्स क्लास बल्लेबाजी करते हैं ऐसे में किसी भी समय फॉर्म में आ सकते हैं,जिस वजह से विपक्षी टीमें सबसे ज्यादा डरती हैं।
बटलर को नहीं मिल रहा दूसरों का साथ

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रॉस बटलर की बल्लेबाजी पर बाद करते हुए गावस्कर ने लिखा कि, बटलर सलामी बल्लेबाजी के दौरान आक्रमक होते हैं और तेज शुरूआत करते हैं लेकिन बाकी लोगों को उन्हें साथ नहीं मिलता। वहीं जोफ्रा आर्चर ने इस आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से जरूर आकर्षित किया है लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने ने निराश किया।
धोनी के लिए अच्छी खबर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि
“चेन्नई के लिए यह एक एक ब्रेक का समय था,जो धोनी के लिए अच्छी खबर है। धोनी पिछले कई मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे,लेकिन इस दौरान वो बैक पेन से परेशान थे। धोनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से विरोधी खेमे को चुप कर दिया। फॉर्म के आधार पर चेन्नई यह मैच आसानी से जीत सकती है। लेकिन यह टी-20 क्रिकेट है और राजस्थान भी मुंबई की तरह जीत की लय ना पकड़ ले।”
The post सुनील गावस्कर ने कहा इस आईपीएल टीम के पास नहीं है कोई अच्छा फिनीशर, इसलिए प्ले ऑफ से बाहर होने के कगार पर खड़ी है टीम appeared first on SportzWiki Hindi.