Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल मुकाबले के बाद धोनी की तरह बच्चों को लीड करती दिखी जीवा

आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत हासिल कर तीसरी बार चैम्पियंस बनी. चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 178 रन बनाये. चेन्नई शेन वॉटसन के नाबाद 117 की मदद से दो विकेट पर 181 रन बनाकर चैंपियन बना.

चेन्नई ने जीता शानदार मुकाबला 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 7वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में कई उम्रदराज खिलाड़ी थे, लेकिन इसके बावजूद वह आईपीएल-11 की चैंपियन बनने में सफल रही और उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी यहां कहा, कि उम्र नहीं बल्कि फिटनेस मायने रखती है.

धोनी जीवा के साथ दिखे मग्न 

शानदार जीत के बाद पूरी टीम खूब मस्ती करती नजर आई. जहाँ सभी जीत कसा जश्न मना रहे थे. वहीं धोनी अपनी बेटी जीवा संग ग्राउंड पर खूब मस्ती करते नज़र अ रहे थे.आईपीएल की जिस चमचमाती ट्रॉफी को जीतने के लिए तमाम टीमें जी-जान से लगी रहती हैं, उस ट्रॉफी को लेकर धोनी की नन्ही परी ज़ीवा बिल्कुल बेफ्रिक हैं.

बच्चों को लीड करती दिखी जीवा 

इतना ही नहीं फाइनल के बाद मैदान पर ज़ीवा बिल्कुल अपने पापा कैप्टन कूल की तरह बच्चों के ग्रुप को लीड करती नज़र आईं. ज़ीवा, मैदान पर दौड़ लगाकर खेलती दिख रही हैं और टीम के बाकी स्टार किड्स के साथ बिल्कुल अपने पापा के अंदाज़ में खेलती भी दिख रही हैं. ज़ीवा की ये तस्वीरें बहुत वायरल हो रही हैं और फैंस भी नन्ही ज़ीवा का क्यूट अंदाज़ बार-बार देख रहे हैं.

आईपीएल में जीवा ने बिखेरा अपना जादू 

पूरे आईपीएल में जीवा की मस्ती को सभी ने बहुत पसंद किया है. कई बार उनके मस्ती के वीडियोस और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. जिन्हें फैन्स ने बहुत ज्यादा पसंद किया है. जीवा का यह अंदाज धोनी के हर मैच में देखने को मिला है. मैच के बाद वह कई बार धोनी के साथ मैदान में मस्ती करती नजर आई हैं.

The post फाइनल मुकाबले के बाद धोनी की तरह बच्चों को लीड करती दिखी जीवा appeared first on SportzWiki Hindi.