Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सनराइजर्स हैदराबाद अभी भी हो सकती है प्ले ऑफ से बाहर, जाने कैसे मुंबई कर सकती है हैदराबाद को बाहर

आईपीएल में इन दिनों धमाकेदार अंदाज में मैच चल रहे हैं और सभी टीमें प्ले ऑफ़ में जगह बनाने में लगी हुई हैं. तो वहीं अंक तालिका में सबसे उपर चल रही टीम सनराइजर्स हैदराबाद अगर आने वाले 4 मैच हार जाती है, तो वह प्ले ऑफ़ से बाहर हो जाएगी. इस बात को सुनकर आपको काफी हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है. जी हां आइये आपको बताते हैं की किस कंडीशन्स में हैदरबाद प्ले ऑफ से बाहर आ सकती है जो अभी सबसे टॉप पर है. 

sunrisers hyderabad will not be in play off, if these conditions appear

आईपीएल में अब तक 39 मैच खेले जा चुके हैं और आज 40वां मैच खेला जाना है. तो वहीं सभी टीमें प्ले ऑफ़ में जगह बनाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं. आपको बता दें की केन विलियम्सन की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद इन दिनों धमाल मचा रही है.

टीम की गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी सभी मजबूत है और इस वजह से टीम एमएस धोनी की चेन्नई से भी आगे चल रही है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की टॉप पर चल रही सनराइजर्स हैदराबाद अगर 4 मैच हार जारी है तो वह प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाएगी.

दरअसल क्रिकेट स्टेटिशियन रजनीश गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ख़ास जानकारी साझा की है जिसमे सनराइजर्स हैदराबाद के प्ले ऑफ़ में जगह बनाने की जद्दोजहद का दिलचस्प आकड़ा सामने आया है.

इस आंकड़े को सुनकर आपको जोर का झटका लगा होगा जोकि लाजिमी है, लेकिन पॉइंट्स के हिसाब से ऐसा हो सकता है. उपर इस पोस्ट में आप देख सकते हैं की कौन-कौन सी कंडीशंस में सनराइजर्स हैदराबाद प्ले ऑफ़ में जगह बनाने में असफल हो सकती है.

The post सनराइजर्स हैदराबाद अभी भी हो सकती है प्ले ऑफ से बाहर, जाने कैसे मुंबई कर सकती है हैदराबाद को बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.