खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेम्परिंग विवाद में 1 साल का प्रतिबन्ध लगाया गया है लेकिन अब टोरंटो में उद्घाटन ग्लोबल टी -20 कनाडा लीग में वह क्रिकेट के मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। पूर्व कप्तान को कनाडाई टी -20 टूर्नामेंट के लिए मार्की खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।
कनाडाई टूर्नामेंट 28 जून से 15 जुलाई तक टोरंटो के पास मेपल लीफ क्रिकेट क्लब में आयोजित किया जाएगा और कैरेबियाई टीम की और से टोरंटो, वैंकूवर, मॉन्ट्रियल, एडमोंटन और विनीपेग नामक छह टीमें इस टूर्नामेंट का प्रतिनिधित्व करेगी। क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी, ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा, क्रिस लिन, डैरेन सैमी, डेविड मिलर, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को इस लीग में मार्की खिलाड़ियों में नामित किया गया है।
स्मिथ आईसीसी के नंबर1 टेस्ट रैंकिंग के बल्लेबाज को मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अपमानित किया गया। स्टीव स्मिथ को इस प्रतिबन्ध के चलते इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी को भी छोड़ना पड़ा और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए भी अनुमति नहीं मिली।