खेल डेस्क। बैंगलोर में चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल के मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत जरुरी थी लेकिन इस मुकाबले में बेंगलोर की टीम ने 14 रन से बाजी मारी और इस जीत के साथ ही बेंगलोर का खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लौट आया है और इस जीत में पूर्ण रूप से विराट के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।
उमेश यादव ने कहा कि "मैं निश्चित रूप से खुद को सुधार सकता हूं क्योंकि जब भी आप मध्य में प्रदर्शन करते रहते हैं, तो हमेशा बेहतर करने के दायरे में होते है। इसलिए मैं प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश कर रहा हूं और अपनी गलतियों से अभी भी सीखने की कोशिश कर रहा हूं और अब मै पहले से बेहतर करने की कोशिश करूँगा।
नेहरा से बातचीत के दौरान उमेश ने कहा कि "हाँ, मुझे लगता है कि जब भी मेरा कप्तान मुझे गेंद देता है, तो मै विकेट लेने की उम्मीद करता हूँ। यहां तक कि कोचिंग स्टाफ भी मुझे एक या दो तेज विकेट लेने के रूप में प्रशिक्षण दे रहे है, शुरुआत में, यदि विपक्ष पर दबाव बनाया जायेगा तो मैच में हमारी हमारी सम्भावनाये बेहतर बनती है इसलिए, मैं हमेशा नई गेंद के साथ विकेट लेने की कोशिश करता हूं।
उमेश ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और जे पी डुमिनी का शानदार विकेट लिया और उमेश ने 29 रन देकर 2 प्रमुख विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।