नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का कहना है कि उनके जीवन पर बायोपिक बनने को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। यह चर्चा जोरों पर है कि उनके जीवन पर फिल्म बनाई जा रही है और ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

इस बारे में उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते और वह जिस मुकाम पर हैं, उसे ध्यान में रखकर उन्होंने यह फैसला लिया है। वह ऐसे परिवार से आती हैं, जहां दो लड़कियां हैं और उनके माता-पिता ने कभी भी भेदभाव नहीं किया। उनके पति भी सानिया की इस सोच से राजी हैं। सानिया ने कहा कि चाहे बेटा हो या बेटी हो, उन्हें उसके नाम के साथ ये दोनों सरनेम ‘मिर्जा-मलिक’ जोड़कर गर्व महसूस होगा।
The post सानिया मिर्जा की लाइफ पर बन सकती है बायोपिक, रोहित शेट्टी करेंगे निर्देशन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.