Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने अम्पायर्स की वेतन वृद्धि के लिए दिया ये बड़ा बयान

खेल डेस्क। बीसीसीआई ने अम्पायर्स की वेतन संरचना को लेकर एक विशेष बयान दिया है बीसीसीआई ने 12 अप्रैल को एक बैठक के दौरान बैठक में प्रशासकों की समिति के परामर्श से सबा करीम की अध्यक्षता में क्रिकेट ऑपरेशंस शुल्क में वृद्धि के लिए सिफारिश की गई है। अंपायरों की मैच में वेतन वृद्धि होने की पूर्ण रूप से सम्भावना है।

नवीन वेतन के अनुसार पहले श्रेणी के लिए प्रति दिन 40,000 रुपये कर दिए गए है और टी -20 मैचों के लिए वे 20,000 रुपये तय किये गए है। इससे पहले,पहली तीन श्रेणियों के लिए 20,000 रुपये और टी 20 के लिए 10,000 रुपये अम्पायर्स को मिलते थे।

बोर्ड ने अंपायर के साथ मैच रेफरी और वीडियो विश्लेषकों के बढ़ते वेतन के साथ तीन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को इनाम देने का फैसला किया है। सीओए का यह मानना ​​है कि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और कंपनी को उनकी सेवाओं के लिए पुरस्कार दिया जाना चाहिए।