अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स पिछले तीन मैच लगातार जीत दर्ज कर अब फॉर्म में नजर आ रही है. ऐसे में अब टीम के साथी खिलाड़ी धवल कुलकर्णी ने टीम की हैट्रिक के बाद बड़ी बात कह दी है और अब मानो टीम फुल फॉर्म में है.
दरअसल राजस्थान पिछले तीन मैचों से लगातार जीत दर्ज कर रही है और आईपीएल की दिग्गज टीमों को हराकर बढ़त हासिल कर रही है और अंकतालिका में टॉप-5 पर आ गई.
ऐसे में अब टीम के गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए आगे भी जीत हासिल करने की बात कही है. आइये आपको बताते हैं कि, अब टीम के सभी खिलाड़ी जीत दर्ज करने के बाद आगे के लिए क्या रणनीति अपनाएंगे.

एक के बाद एक लगातर तीन जीत दर्ज करने के साथ ही अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स अब टॉप 5 में शामिल हो गई है. जी हां, राजस्थान जो शुरुआत में काफी स्लो नजर आ रही थी और उनके सभी खिलाड़ी निराश कर रहे थे. लेकिन अब वह धमाल मचा रहे हैं और एक बाद एक तीन जीत दर्ज कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली.
जी हां, रॉयल्स के दिग्गज खिलाड़ियों ने राजस्थान को टॉप पर पहुंचा दिया है. तो वहीं अब टीम के गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने अपनी ख़ुशी जाहिर की है और अगले मैच को लेकर ख़ास बात साझा की.

दरअसल कल मुंबई के वानखेड़े में रॉयल्स ने उनको घरेलू मैदान पर चित किया और अब आगे के मैचों के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं.
धवल कुलकर्णी ने कहा
“अब वह अगला मैच जो कोलकाता के साथ खेला जाना है उसमे भी शानदार जीत दर्ज करेंगे.”
साथ ही कुलकर्णी कहते हैं कि, उनकी टीम के बल्लेबाज अब शानदार फॉर्म में है, जिसमे बटलर विस्फोटक फॉर्म में हैं और पिछले 5 मैचों से लगातार धमाल मचा रहे हैं.
अब देखना होगा की क्या कल 15 मई को कोलकाता के साथ मुकाबले में राजस्थान अपनी जीत का जश्न जारी रखने में कामियाब होगी.
The post जीत की हैट्रिक लगाने के बाद अब धवल कुलकर्णी ने कोलकाता नाईट राइडर्स को दी खुली चुनौती appeared first on SportzWiki Hindi.