7 जून से 24 जून के बीच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इंग्लैंड की धरती में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है.
इस पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टी-20 मैच भी 27 जून को खेला जाना है.
वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर

आपकों बता दे, कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जून को लंदन में खेला जाना है. वही दूसरा मैच कार्डिफ में 16 जून को खेला जाना है.
तीसरा मैच नॉटिंघम में 19 जून को खेला जाना है. चौथा वनडे मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में 21 जून को खेला जाना है. वही वनडे सीरीज का आखिरी मैच 21 जून को मैनचेस्टर में खेला जाना है, लेकिन इस वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है.
जोश हेजलवुड हुए वनडे सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गये है. जोश हेजलवुड अपनी पीठ की समस्या के कारण इस वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. जोश हेजलवुड के वनडे सीरीज से बाहर होने की पुष्टि खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने एक ट्विट के जरिये की है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अबतक जोश हेजलवुड की जगह किसी भी खिलाड़ी के इंग्लैंड जाने के नाम का ऐलान नहीं किया है.
यहाँ देखे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ट्विट

JUST IN: Josh Hazlewood ruled out of the England ODI tour with back injury: https://t.co/NmW1PlhHnm pic.twitter.com/SmWamcDew3
— cricket.com.au (@CricketAus) May 28, 2018
इस प्रकार है इंग्लैंड दौरें के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
टिम पेन (कप्तान), एरोन फिंच, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, ट्रैविस हेड, नाथन लायन, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोयनिस, एंड्रयू टाय
आपकों बता दे, कि जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रलियाई टीम के लिए कुल 41 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 24.28 की शानदार औसत से 69 विकेट लिए है.
The post ब्रेकिंग न्यूज़ : इंग्लैंड दौरें से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.