Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोस बटलर और बेस की शनदार पारी की बदौलत संभली इंग्लैंड की पारी

खेल डेस्क। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार तो इंग्लैंड के खिलाडिय़ों को बैक फुट पर ला दिया। लेकिन इसके बाद जोस बटलर और डोमिनिक बेस ने शानदार पारी खेलते हुए न सिर्फ बैक फुट पर पहुंच चुकी टीम को उभार बल्कि 56 रनों की महत्वपूर्ण लीड भी ले ली है। जोस बटलर और डोमिनिक बेस ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए 125 रन की अविजित साझेदारी कर मैच को रोमांचक बना दिया।

यहां निकली सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

पाकिस्तान ने तीसरे दिन टी ब्रेक तक गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के छह विकेट मात्र 111 रनों पर गिरा दिए। लेकिन टी बे्रक के बाद जोस बटलर और बेस जम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्टंप्स होने तक इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 235 रन पहुंचा दिया। इंग्लैंड टीम ने अभी 56 रनों की बढ़त बनाई हुई है। जबकि उसके चार विकेट बाकी हैं। बटलर ने 130 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए। इनमें छह चौके शामिल है। वहीं डोमिनिक बेस ने 101 गेंदों पर नाबाद 55 रन में आठ चौके लगाए हैं।

अपनी पत्नी काजोल के लिए अजय देवगन ने कही ऐसी बात! पढक़र चौक जाएंगे आप

दोनों ने सातवें विकेट की अविजित साझेदारी में 36.3 ओवर में 125 रन जोड़ डाले हैं। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने शानदार पारी खेली थी। लेकिन वो भी संघर्ष करते आए और एक छोर पर टीके रहे। जा रुट ने 120 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 68 रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तान ने तीसरे दिन का खेल शुरू करते हुए आठ विकेट पर 350 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 363 रन पर समाप्त हुई। पाकिस्तान को पहली पारी में 179 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज स्मार्ट एक्सप्रेसवे को करेंगे देश को समर्पित

इंग्लैंड को दूसरी पारी में भी पाकिस्तान के तेज और स्पिन गेंदबाजों ने झकझोर दिया। लेकिन बटलर और बेस ने इंग्लैंड को पारी की हार से तो बचा लिया मगर हार का खतरा अभी बना हुआ है। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर और मोहम्मद अब्बास ने दो-दो विकेट अपने नाम किए तो वहीं लेग स्पिनर शादाब खान ने भी दो विकेट चटकाए।