Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदाराबाद के कप्तान केन विलियमसन एक गलत फैसले ने उन्हे चेन्नई से दिलाई हार

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में मंगलवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई के हाथों 2 विकेट से मात खानी पड़ी थी। वैसे तो इस लो स्कोर मैच में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आईपीएल की सबसे मजबूत टीम माने जानी वाली महेन्द्र सिंध धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई के हाथ-पांव फूला दिए थे, लेकिन डु प्लेसिस की शानदार पारी की बदौलत आखिरकार हैदारबाद को मात्र 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

अगर बिलिंग्स फिट होते तो शायद नहीं खेजते डु प्लेसिस! इस दिग्गज ने खोला राज

चेन्नई के हाथों मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने अपने गेंदबाजों द्वारा की गई शानदार गेंदबाजी की तारीफ की। हैदराबाद के कप्तान ने डेथ ओवर्स में कार्लोस ब्रेथवेट को गेंद सौंपने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए अपने गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने मैच के बाद कहा कि हमें कार्लोस और डैथ ओवरों में उसकी गेंदबाजी पर भरोसा था और इसी वजह से वह टीम में है। जब आप दबाव में होते हैं तो कई बार हालात बहुत कठिन हो जाते हैं।

फेसबुक फ्रेंड के प्यार के आगे अंधे हुए कलयुगी बेटे ने अपने मां-बाप के साथ किया ये, आप सोच भी नहीं सकते...

हैदराबाद के कप्तान विलियमसन इस दौरान अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि ;गेंदबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया। डैथ ओवरों को छोडक़र प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी। हमें अगले मैच से पहले हालांकि कुछ पहलुओं पर काम करना होगा। वहीं उन्होंने इस दौरान चेन्नई के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस की भी तारीफ की। उन्होंने डु प्लेसिस की तारीफ करते हुए कहा कि ;डु प्लेसिस ने शानदार पारी खेली और टीम को इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दिलाई। इस जीत का श्रेय उन्हे दिया जाना चाहिए।

राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को लेकर सीएम राजे ने कही ये बड़ी बात!

उल्लेखनीय है कि जब हैराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने मैच का 18वां और निर्णायक ओवर कार्लोस ब्रेथवेट को दिया तब उस समय चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों पर 43 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन इस ओवर में ब्रेथवेट ने 20 रन दे डाले। हालांकि इस ओवर में उन्होंने हरभजन सिंह को रन आउट कराया था। फिर भी विलियमसन के इस फैसले से सब हैरान थे, क्योंकि उनके पास उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मौजूद थे जो डेथ आवेरों में शानदार गेंदबाजी कर सकते है लेकिन इकसे बाद भी विलियमसन से बे्रथवेट पर भरोसा जताया जिसका खामियाजा उन्हे इस महत्वपूर्ण मैच में हारकर चुकाना पड़ा।

रोहिंग्या कैंप का दौरा कर झलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द, लिखा ये दिल को छू लेने वाला पोस्ट

फिल्हाल अब सनराइजर्स के पास फाइनल में पहुंचने का एक ओर मौका है। हैदराब अब अब 25 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रायल्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से खेलना है। हैदराबाद के कप्तान को इस मैच में की गई गलतियों से सबक लेते हुए अगले मैच में अपनी पूरी ताकत झौंक कर फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करनी होगी।