Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोच के तौर पर काफी सफल रहा है लालचंद राजपूत का करियर, जुलाई में पाक और ऑस्ट्रेलिया के सामने पेश करेंगे चुनौती

क्रिकेट का क्रेज़ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इसके चाहने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गयी है. इसी के साथ ही इसमें पहेल की अपेक्षा अब ज्यादा सीरीज खेली जाने लगी हैं. 2019 में वर्ल्डकप  होना है जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं.

लालचंद बने जिम्बाब्वे के नए कोच 

इस वर्ल्डकप में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के जाने के सपनों पर पानी फिर गया है. जिसके बाद ही जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हीथ स्ट्रीक को मार्च में टीम के अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई होने में विफल होने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था. जिसके बाद अब जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के पूर्व कोच लालचंद राजपूत को गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है.

क्रिकेट को आगे ले जाने का है अच्छा मौका 

इस पर राजपूत ने पीटीआई से कहा, “उन्होंने मुझे कल संपर्क किया. यह मेरे लिये जिम्बाब्वे क्रिकेट को आगे ले जाने का अच्छा मौका है.”

जिम्बाब्वे ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बयान में कहा, “राजपूत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से पहले तत्काल प्रभाव से काम संभालेंगे.”

अभी तक साबित हुए हैं शानदार कोच 

राजपूत के अभी तक के कोचिंग करियर की बात करें तो राजपूत 2007 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल थे. वह अफगानिस्तान के कोच भी रह चुके हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच का भार भी संभाल चुके हैं. वह भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोच भी रह चुके हैं.

लालचंद राजपूत की कोच के रूप में उपलब्धियां कम नहीं हैं. वे मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके हैं. इसके अलावा जून 2016 में उन्हें अफगानिस्तान टीम का हैड कोच बनाया गया. उनके समय ही अफगानिस्तान की टीम को टेस्ट टीम का दर्जा मिला. उनके कोच रहते ही अफगानिस्तान ने वेस्ट इंडीज जैसी टीम को एक मैच में हराने का कारनामा किया.

अफगानिस्तान को कई बार जिताया 

लालचंद राजपूत के कार्यकाल में खेले 10 वनडे मैचों में से अफगानिस्तान टीम ने 6 वनडे मैच जीती हैं. इस दौरान अफगानिस्तान ने आयरलैंड, जिम्बाव्बे और वेस्टइंडीज टीम को हराया है, हालांकि वह बांग्लादेश के खिलाफ एक सीरीज हारे भी है. राजपूत के ही कार्यकाल में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में खेला गया इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता था. राजपूत की पहली चुनौती हरारे में जुलाई में शुरू हो रही त्रिकोणीय टी-20 सीरीज है.

The post कोच के तौर पर काफी सफल रहा है लालचंद राजपूत का करियर, जुलाई में पाक और ऑस्ट्रेलिया के सामने पेश करेंगे चुनौती appeared first on SportzWiki Hindi.